Google Analytics —— Meta Pixel

SBI Loan Rates : एसबीआई ने दिया जोर का झटका, महंगा हुआ लोन, अब चुकानी होगी ज्‍यादा ईएमआई

SBI Loan Rates : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया  से कर्ज लेने वालों के लिए बुरी खबर है. SBI ने चुनिंदा अवधियों पर अपनी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड-बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में 10 आधार अंकों (bps) तक की बढ़ोतरी की है. एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, नई दरें 15 जुलाई, 2024 से प्रभावी होंगी. इस फैसले का मतलब है कि अधिकांश कंज्यूमर लोन (जैसे ऑटो या होम लोन) महंगे हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें:- जनता के हित में विकास कार्य होंगे सांय-सांय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

एसबीआई (SBI Loan Rates) ने एक महीने के MCLR बेंचमार्क रेट को 5 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 8.35% कर दिया है. तीन महीने के MCLR बेंचमार्क रेट को 10 bps तक बढ़ाकर 8.40% किया गया है. बैंक ने छह महीने, एक साल और दो साल की अवधि के लिए MCLR दरों में 10 bps की बढ़ोतरी की है, जिससे वे क्रमशः 8.75%, 8.85% और 8.95% हो गए हैं. तीन साल की MCLR में 5 bps की बढ़ोतरी कर इसे 9% कर दिया गया है।

होम लोन वाले ग्राहकों को राहत
एमसीएलआर यानी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स वे दरें होती हैं, जिनसे कम पर बैंक ब्याज ऑफर नहीं करते हैं. यानी बैंकों के द्वारा दिए जाने वाले कर्ज उत्पाद की ब्याज दरें संबंधित टेन्योर की एमसीएलआर दरों से ज्यादा होती हैं. हालांकि राहत की बात है कि एमसीएलआर बढ़ने से एसबीआई के होम लोन ग्राहकों पर असर नहीं पड़ेगा. एसबीआई के होम लोन की ब्याज दरें एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट्स पर बेस्ड होती हैं. एसबीआई ने फिलहाल ईबीएलआर में कोई बदलाव नहीं किया है। (SBI Loan Rates)

Back to top button
error: Content is protected !!