शिक्षा विभाग के अधिकारियों का तबादला, मुख्यमंत्री साय की सख्त चेतावनी के बाद पहली कार्रवाई
School Education Department Transfer: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जीरो टॉलरेंस नीति और परिणाम आधारित कार्यशैली का असर अब स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने महासमुंद जिले में पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी का ट्रांसफर करते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही, निष्क्रियता और खराब प्रदर्शन अब किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार महासमुंद जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी प्राचार्य एम.आर. सावंत को उनके पद से हटाकर कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा विभाग, जगदलपुर में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ को मिला पहला हाइड्रोजन से चलने वाला ट्रक, जानिए इसके क्या-क्या है फायदे
सावंत की जगह पर जांजगीर-चांपा के नवागढ़ में विकासखंड शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत प्राचार्य विजय कुमार लहरे को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद नियुक्त किया गया है। वहीं भूपेंद्र कुमार कौशिक को जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ का विकासखंड शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह निर्णय उस समीक्षा बैठक के बाद सामने आया है, जिसमें मुख्यमंत्री साय ने महासमुंद जिले की बोर्ड परीक्षा में खराब परिणामों पर गहरी नाराजगी व्यक्त की थी। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में महासमुंद में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट कहा था कि शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। (School Education Department Transfer)
शिक्षा अधिकारियों को कड़ी चेतावनी
उन्होंने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए सुधार लाने का निर्देश दिया था। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से की गई यह कार्रवाई दर्शाती है कि मुख्यमंत्री साय की सरकार परिणाम आधारित कार्यशैली में विश्वास रखती है और प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए हर आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। इधर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में संचालित दो एकलव्य संयुक्त आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 6वीं में विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए अंतिम मेरिट अनुसार चयनित और प्रतीक्षा सूची में शामिल विद्यार्थियों की सूची जारी कर दी गई है। यह सूची कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और संबंधित एकलव्य संयुक्त आदर्श आवासीय विद्यालयों के कार्यालयीन सूचना पटल पर देखी जा सकती है। (School Education Department Transfer)
विद्यार्थियों की काउंसलिंग
चयनित और प्रतीक्षा सूची में शामिल विद्यार्थियों की काउंसलिंग विकासखंड खड़गवां में अध्ययनरत ऐसे विद्यार्थी, जिन्होंने प्रवेश परीक्षा कोरिया जिले से दी है, उनको सम्मिलित करते हुए आयोजित की गई है। चयनित और प्रतीक्षा सूची में दर्ज सभी विद्यार्थी 12 और 13 मई 2025 को अनिवार्य रूप से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पोडी़डीह विकासखंड खड़गवां, जिला एमसीबी के ऑडिटोरियम कक्ष में सुबह 9 बजे तक उपस्थित होना सुनिश्चित करें, जहां सुबह 10 बजे से काउंसलिंग शुरू की जाएगी। किसी कारणवश अनुपस्थित विद्यार्थियों के लिए 14 मई 2025 को अंतिम अवसर स्वरूप विशेष काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। (School Education Department Transfer)
चयनित विद्यार्थियों को प्रवेश के समय लगेंगे ये दस्तावेज
चयनित विद्यार्थियों को प्रवेश के समय छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र, अनुसूचित जनजाति का स्थायी जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, विद्यार्थियों का सिकल सेल शासकीय चिकित्सक द्वारा जारी प्रमाण पत्र, माता-पिता को वामपंथी उग्रवाद, विद्रोह या कोविड से खोने वाले, विधवाओं के बच्चे, दिव्यांग माता-पिता के बच्चे, भूमि दान करने वाले, अनाथ वर्ग के बच्चे, नक्सलवाद से लड़ते हुए जान गंवाने वाले पुलिस/अर्धसैनिक/सशस्त्र बल के बच्चे, दिव्यांग बच्चे का प्रमाण पत्र, विशेष शासकीय कर्मचारी के बच्चों का प्रमाण पत्र और जिला चिकित्सालय बोर्ड की ओर से जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (जो कि प्रवेश के 15 दिन के भीतर प्रस्तुत करना होगा) की मूल और सत्यापित प्रति के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। (School Education Department Transfer)



