Google Analytics —— Meta Pixel

UP में 1 सितंबर से शुरू हो रहे स्कूल, योगी सरकार ने जारी की गाइडलाइन, दो पालियों में लगेंगी कक्षाएं

न्यूज़ डेस्क

कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए उत्तरप्रदेश सरकार ने स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है की कक्षा पहली से पांचवी तक की क्लासेज 1 सितम्बर से शुरू की जाएंगी। इसके साथ ही कक्षा 6वीं से 8वीं तक के लिए प्रदेश सरकार ने पहले फिजिकल क्लास का आदेश दिया है। ये फिजिकल क्लास 23 अगस्त से शुरू किये जायेंगे।

सूत्रों के अनुसार राज्य स्तरीय स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाहकार समिति की सिफारिशों के अनुसार माध्यमिक, उच्च, तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में 50 प्रतिशत स्टूडेंट्स की क्षमता के साथ ऑफलाइन पढ़ाई दोबारा शुरू होगी। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को टीम-9 के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि रक्षाबंधन के बाद स्कूलों में शिक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

स्कूलों के लिए जारी हुई आधिकारिक सूचना

राज्य स्तरीय स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाहकार समिति की सिफारिशों के अनुसार माध्यमिक, उच्च, तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सोमवार से शिक्षा शुरू हो रही है। हर जगह कक्षाएं दो पालियों में चलेंगी। इसके अलावा स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। इससे पहले सरकार ने 16 अगस्त से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूल, विश्वविद्यालय, कॉलेज और कोचिंग संस्थान खोलने का फैसला किया था। इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से शिक्षा अधिकारियों को पहले ही दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

दो अलग-अलग पालियों में लगेंगी कक्षाएं

कक्षाएं दो पालियों में संचालित होंगी। पहली पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 12.30 से शाम 4.30 बजे तक चलेगी। दोनों पालियों में छात्रों की संख्या 50 प्रतिशत होगी। इसके अलावा अभिभावक की अनुमति के बाद ही छात्र पढ़ाई के लिए स्कूल आ सकेंगे। वहीं माध्यमिक विद्यालयों में सोमवार से शुक्रवार तक कक्षाएं लगेंगी, जिसमें सभी छात्रों को मास्क पहनकर आना अनिवार्य होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!