Google Analytics —— Meta Pixel

सनसनीखेज वारदात: झाड़ियों में मिला युवती का अधजला शव, हत्या कर जलाने की आशंका

Chhattisgarh Crimes News : दुर्ग जिले में आज सोमवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अज्ञात युवती की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को आग के हवाले कर दिया गया। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सड़क किनारे जली हुई लाश देखी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और टीम मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़े :- गाइडलाइन दरों में बड़ी राहत: केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने किए महत्वपूर्ण संशोधन, आम नागरिकों व रियल एस्टेट सेक्टर को मिलेगी बड़ी राहत

कहां का मामला

यह घटना उतई थाना क्षेत्र के पुरई की है। करगाडीह रोड के पास झाड़ियों के किनारे युवती का अधजला शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे सबसे पहले कुछ लोगों ने शव को देखा और शोर मचाया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पहले हत्या, फिर सबूत मिटाने की कोशिश

फॉरेंसिक टीम की शुरुआती जांच में आशंका है कि युवती की पहले धारदार हथियार से हत्या की गई और फिर पहचान छिपाने व सबूत मिटाने के लिए शव को जलाया गया। घटनास्थल से महत्वपूर्ण सुराग इकट्ठा किए जा रहे हैं। ( Chhattisgarh Crimes News )

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ शुरू की है और युवती की पहचान पता लगाने का प्रयास कर रही है। साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्कैनिंग की जा रही है, जिससे किसी संदिग्ध की जानकारी मिल सके। ( Chhattisgarh Crimes News )

पुलिस का बयान

पुलिस अधिकारियों का कहना है- 
“हम हर पहलू की जांच कर रहे हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।”

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Back to top button
error: Content is protected !!