नदियों का तट हुआ हरा-भरा, 26 नदियों के तट पर लगाए गए 15 लाख से ज्यादा पौधे

Vriksharopan Karyakram: छत्तीसगढ़ में चालू वर्षा ऋतु 2022 के दौरान ‘नदी तट वृक्षारोपण’ कार्यक्रम के तहत 26 विभिन्न नदियों के तट पर लगभग 15 लाख 41 हजार पौधों का रोपण किया गया है। इसके रोपण से नदी तट के 01 हजार 400 हेक्टेयर रकबा हरीतिमा से आच्छादित और फल-फूल के पौधों से सुरभित होंगे, जो विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा नदी तट रोपण का कार्य किया गया। इनका रोपण कैम्पा तथा विभागीय मद समेत नदी तट वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत किया गया है।

यह भी पढ़ें:- दोनों आंखों की रोशनी लौटने के बाद पूजा पहली बार देखेगी दीवाली की जगमग

नदी तट रोपण कार्यक्रम के तहत चालू वर्ष के दौरान शामिल नदियों में शिवनाथ, फुलकदेई, केंदई, लीलागर नदी, महानदी, हसदेव, आगर, रेड नदी, मेघानाला, झींका नदी, मोरन, सोंढूर, बांकी नदी, गलफुला, हसदो नदी, नेउर नदी, केवई, खटम्बर, भैसुन, चूंदी, भवई नदी, बनास नदी, रांपा नदी और भुलू नदी शामिल हैं। (Vriksharopan Karyakram)

 

प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख संजय शुक्ला ने बताया कि इनमें से बिलासपुर वृत्त अंतर्गत बिलासपुर, मरवाही, कोरबा, धरमजयगढ़ तथा जांजगीर-चांपा वन मंडल स्थित 8 नदियों के 263 हेक्टेयर रकबा में 2 लाख 89 हजार पौधों का रोपण किया गया है। इसी तरह कांकेर वृत्त अंतर्गत 4 नदियों के 19 हेक्टेयर रकबा में 20 हजार 595 पौधे और रायपुर वृत्त अंतर्गत 2 नदियों के 29 हेक्टेयर रकबा में 31 हजार 900 पौधों का रोपण किया गया है। इसके अलावा सरगुजा वृत्त अंतर्गत सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया और मनेन्द्रगढ़ वन मंडल स्थित 12 नदियों के 1 हजार 76 हेक्टेयर रकबा में 11 लाख 84 हजार पौधों का रोपण किया गया है। (Vriksharopan Karyakram)

सितंबर माह में 19 नक्सली गिरफ्तार, 46 ने किया आत्मसमर्पण

पुलिस उप महानिरीक्षक,  नक्सल अभियान से मिली जानकारी के अनुसार माह  सितंबर 2022 में पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों द्वारा चलाए गए नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान 19 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 46 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और 02 हथियार भी जब्त किए गए। नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 11 नग IED को भी जब्त कर उन्हें निष्क्रिय किया गया। (Vriksharopan Karyakram)

Related Articles

Back to top button