बेटे-बेटियों को सट्टे का लत लगाने वाले भूपेश बघेल को मजा चखाना है: CM विष्णुदेव साय

Shah in Khairagarh: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजनांदगांव के खैरागढ़ में भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा सांसद संतोष पांडेय के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान शाह ने कहा कि विष्णुदेव सरकार ने तो 2 साल का बोनस भी किसानों को दिया है। हमने वादा किया था कि, महतारी वंदन योजना शुरू करेंगे। 2 महीने की किस्त अबत क बीजेपी सरकार दे भी चुकी है। बीजेपी की सरकार चाहे अटल जी की हो या नरेंद्र मोदी जी की हमने गरीब और किसानों को हमेशा ऊपर रखा है। भूपेश कक्का से मैं पूछता हूं आपने छत्तीसगढ़ को क्या दिया। नरेंद्र मोदी की सरकार ने 38 लाख घरों में शौचालय बनाए। 12 लाख आवास दिए। 18 लाख आवास बनाने की घोषणा विष्णुदेव सरकार ने भी कर दी है।

यह भी पढ़ें:- केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने खैरागढ़ में की जनसभा, कहा- 3 साल में खत्म कर देंगे नक्सलवाद

शाह ने कहा कि भूपेश सरकार ने महादेव के नाम पर करप्शन किया। शराबबंदी की बात कहकर शराब की नदियां बहा दी। उद्योग खोलने की बात की थी लेकिन नहीं खोला। सिर्फ वह झूठ के अलावा कुछ नहीं बोलते हैं। PSC घोटाला, गोठान घोटाला, वर्मी कंपोस्ट घोटाला यहां तक की भूपेश सरकार ने तो महादेव के नाम पर भी स्कैम किया। ऐसे प्रत्याशी को चुनना चाहिए क्या? भूपेश कका इतना सारा भ्रष्टाचार करके पेट नहीं भरा है अभी भी यहां से सांसद बनना चाहते हैं। मैं आज राजनंदगांव की जनता को कहने आया हूं कि आप लोगों ने भूपेश बघेल को विधानसभा में हराया है। इससे भी बड़े मार्जिन के साथ इनको फिर से घर पर भेजने का काम करिए। (Shah in Khairagarh)

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि मोदी जी ने धारा 370 खत्म कर कश्मीर को हमेशा के लिए भारत का अभिन्न अंग बना दिए। कश्मीर के लिए राजनांदगांव के युवा अपनी जान दे सकते हैं। कांग्रेस पार्टी 370 को संभालकर बैठी थी। खैरागढ़ की जनता इस बार बीजेपी को जिताने के लिए कमल के निशान पर ऐसा बटन दबाएं कि करंट इटली तक जाए। संतोष पांडे को जिताएंगे फिर से एक बार मोदी सरकार बनाएंगे। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के आशीर्वाद से 3-4 महीनों में ही हमने सारे वादों को पूरे करके दिखाया। छत्तीसगढ़ के बेटे-बेटियों को सट्टे का लत लगाने वाले भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज हुआ है, उसको इस चुनाव में मजा चखाना है। (Shah in Khairagarh)

CM साय ने कहा कि 5 साल कांग्रेस की सरकार रही, जनता को बेवकूफ बनाने का काम किया। छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया। कांग्रेस की सरकार ने हर काम में भ्रष्टाचार किया। यहां तक की नरवा गुरवा में भी भ्रष्टाचार कांग्रेस सरकार ने किया। इस बार कांग्रेस का खाता भी नहीं खोलने देने है। महादेव के नाम पर सट्टा ऐप चलाने और उसके लिए प्रोटेक्शन मनी लेने का काम पूर्व मुख्यमंत्री ने किया। ऐसे पूर्व मुख्यमंत्री यहां के प्रत्याशी हैं उन्हें तो ऐसा हराकर भेजिए कि वो फिर से राजनांदगांव की ओर आंख उठाकर नहीं देखे। (Shah in Khairagarh)

उन्होंने कहा कि लोकसभा का चुनाव महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये PM नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। वहीं डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि कश्मीर में 370 लगा था, पूरे भारत में आतंकवादी बम फोड़ते थे, ताकि जेल जाके बिरयानी खा सके। आज पूरा देश सुरक्षित है यह सब गृहमंत्री अमित शाह के कारण संभव हुआ है। वहीं राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि केसर की क्यारी में काले नाग, विषैले नाग घूमते थे, कश्मीर की धरती में अमन और सुख है, उन सांपों को कुचलकर शांति का टापू बनाने वाले अमित शाह हैं। (Shah in Khairagarh)

Related Articles

Back to top button