Google Analytics —— Meta Pixel

केंद्रीय गृहमंत्री ने तमिलनाडु में सभा को किया संबोधित, कहा- कांग्रेस और DMK दोनों 2G , 3G और 4G पार्टी

Shah in Tamil Nadu: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु के वेल्लोर में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 10 साल तक तमिलनाडु में कांग्रेस और डीएमके सरकार 12,000 करोड़ रुपये के घोटालों में लिप्त रहे। हालांकि पिछले 9 सालों में मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है। नरेंद्र मोदी सरकार ने दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाने का काम किया है और नरेंद्र मोदी सरकार ने ही भारत को सुरक्षित बनाने का भी काम किया है। साथ ही अभी नई संसद भवन का लोकार्पण किया और तमिलनाडु के चोल साम्राज्य के Sengol को संसद भवन में स्थापित किया।

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य को पत्र, किया ये अनुरोध…

गृहमंत्री शाह ने कहा कि हाल ही में काशी और सौराष्ट्र में तमिल संगमम का आयोजन किया गया। इन आयोजनों के माध्यम से, पीएम मोदी ने गुजरात और यूपी में तमिलनाडु की समृद्ध संस्कृति और साहित्य को बढ़ावा दिया। डीएमके सरकार के यूपीए का हिस्सा थी, हालांकि विभिन्न परीक्षाओं में तमिलनाडु के युवाओं के पास तमिल में परीक्षा देने का विकल्प नहीं था। हालांकि, अब अखिल भारतीय सेवाएं, सीएपीएफ और एनईईटी परीक्षाएं तमिल भाषा में लिखी जा सकती हैं। 10 साल तक DMK-UPA सरकार में रही, पहले भी 8 साल तक सत्ता में रहे लेकिन CAPF, NEET और अन्य परिक्षाओं में तमिलनाडु के बच्चों को तमिल में पेपर लिखने की छूट नहीं थी। अब ऑल इंडिया सर्विसेज़, NEET, CAPF की परीक्षाएंं तमिल भाषा में भी ली जाती हैं। (Shah in Tamil Nadu)

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा चेन्नई-बेंगलुरु एक्सप्रेसवे के लिए 50,000 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं। मंत्री अमित शाह ने कहा कि चेन्नई मेट्रो फेज 1 और 2 के लिए 72,000 करोड़ रुपए दिए गए हैं। ये कांग्रेस और DMK दोनों 2G , 3G और 4G पार्टी हैं। 2G मतलब – 2, Generation 3G मतलब – 3, Generation 4G मतलब – 4 Generation। 18 साल तक डीएमके यूपीए का हिस्सा थी। उन्हें बताना होगा कि वे मदुरै में एम्स क्यों नहीं बना पाए। शाह ने कहा कि करुणानिधि परिवार 3जी है और उनकी 3 पीढ़ियां भ्रष्टाचार में लिप्त राजनीति का हिस्सा हैं। गांधी परिवार 4जी है, और राहुल गांधी देश पर शासन करने का लाभ उठाने वाली चौथी पीढ़ी हैं। अब समय आ गया है कि किसी तमिलनाडु के बेटे को तमिलनाडु का शासन दिया जाए। (Shah in Tamil Nadu)

Back to top button
error: Content is protected !!