Google Analytics —— Meta Pixel

आज रायपुर आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, प्रत्याशियों की दूसरी सूची पर करेंगे मंथन

Shah Visit to Raipur: छत्तीसगढ़ में चुनाव के नजदीक आते ही केंद्रीय मंत्री और नेताओं के दौरे तेज हो गए हैं। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रायपुर के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 12.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे, जो BJP ऑफिस में आयोजित बड़ी बैठक में शिरकत करेंगे। इस दौरान वे चुनावी तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं से चर्चा करेंगे। गृहमंत्री दोपहर 2 बजे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। साथ ही प्रत्याशियों की दूसरी सूची पर भी मंथन करेंगे। 

यह भी पढ़ें:- आज छत्तीसगढ़ आएंगे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, बलौदाबाजार में न्याय योजना की किश्त करेंगे जारी

जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर में अमित शाह बीजेपी कोर कमेटी की बैठक लेंगे। वहीं शाह के दौरे को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोला है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बीजेपी का स्थानीय नेतृत्व बेदम हो चुका है। यही वजह है कि केंद्र से नेताओं की फौज छत्तीसगढ़ भेजी जा रही है। CM भूपेश बघेल ने अमित शाह के दिन में दौरा करने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि इस बार अमित शाह दिन में आ रहे हैं। कितने बार उनके कार्यक्रम कैंसल हुए हैं। मुझे तो बीजेपी नेताओं से खूब सहानुभूति है। आते हैं तो बीजेपी नेताओं को खूब डांट पड़ती है। (Shah Visit to Raipur)

बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन महीने के अंदर पांचवीं बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि वे प्रदेश में चल रही परिवर्तन यात्रा का फीडबैक लेंगे। प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में वह प्रदेश के शीर्ष नेताओं की एक बार फिर उच्च स्तरीय बैठक लेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर में परिवर्तन यात्रा के समापन के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। मोदी मिशन-2023 के चुनावी रण में 90 विधानसभा सीटों पर जीत के लिए उनका हौसला बढ़ाएंगे। PM मोदी 30 सितंबर को न्यायधानी का दौरा करेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा संभाग बिलासपुर है, जहां आठ जिलों में 24 विधानसभा सीट आती हैं, जिसे लेकर सभी पार्टियां जोर लगा रही है। (Shah Visit to Raipur)

Back to top button
error: Content is protected !!