Google Analytics —— Meta Pixel

ओवरटेक करते समय नदी में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, हादसे में 13 लोगों की मौत 

Shahjahanpur Accident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में भीषण और दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां तिलहर के बिरसिंहपुर गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से नीचे गर्रा नदी में गिर गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। DM ने हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ट्रॉली में 30 से 35 लोग सवार थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली रटा पुल से रेलिंग तोड़ती हुई नदी में गिरी। सनौरा के लोग भागवत कथा के लिए जल लेने जा रहे थे। SP एस आनंद के मुताबिक हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चें शामिल हैं। (Shahjahanpur Accident)

यह भी पढ़ें:- 6 GB रैम के साथ लांच हुआ लावा का पावरफुल स्मार्टफोन, जानें फोन की कीमत और फीचर्स

जानकारी के मुताबिक दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और डीसीएम से लोग अजमतपुर गांव में हो रही भगवत कथा के लिए जल लेने जा रहे थे। इसी दौरान दोनों ट्रॉलियां एक दूसरे को ओवरटेक करने लगी, जिसके बाद एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल की रेलिंग तोड़कर करीब 40 फीट नीचे गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने पुलिस को सूचना देने के साथ ही ट्रॉली को सीधा किया। इसके साथ ही ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। (Shahjahanpur Accident)

वहीं हादसे को लेकर CM योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समूचित इलाज के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार मुआवजा देने का ऐलान किया है। (Shahjahanpur Accident)

वहीं UP के डिप्टी CM केशव मौर्य ने भी दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- शाहजहांपुर में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने की दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने की दुुःखद सूचना प्राप्त हुई है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान दें, परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति दें। जिला प्रशासन को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। सपा नेता और पूर्व CM अखिलेश यादव ने भी दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- शाहजहांपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से हुए दर्दनाक हादसे में लोगों की मृत्यु, अत्यंत दु:खद। दिवंगत आत्माओं को शांति दें भगवान। शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दे सरकार। (Shahjahanpur Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!