Trending

CG Weather Report: तेजी से आगे बढ़ रहा मानसून, 7 जून तक छत्तीसगढ़ पहुंचने की उम्मीद

CG Weather Report: देश में भीषण गर्मी के बीच मानसून ने समय से पहले ही दस्तक (CG Weather Report) दे दी है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने सोमवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में प्रवेश कर लिया है, जो चार महीने लंबी चलने वाली मौसमी बारिश की शुरुआत के संकेत हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के अधिकांश भागों से आगे बढ़ रहा है। इसका मतलब है कि ये पहले से अनुमानित समय पर केरल तट तक पहुंच जाएगा।

यह भी पढ़ें:- Weather News: समय से पहले ही मानसून ने दी दस्तक, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि केरल में मानसून पहुंचने के बाद बरसात की शुरुआत होगी। मौसम विभाग ने पहले बताया था कि मानसून 27 मई तक केरल तट तक पहुंच (CG Weather Report) जाएगा। ऐसा हुआ तो 7 जून तक छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रवेश हो जाएगा। माना जाता है कि मानसून केरल पहुंचने के 10 दिनों में छत्तीसगढ़ पहुंच जाता है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि सब कुछ सामान्य रहा तो 6 और 7 जून तक मानसून छत्तीसगढ़ तक पहुंच जाएगा। उसके अगले चार दिनों में ये पूरे प्रदेश में छा जाएगा।

इन इलाकों में हुई बारिश

छत्तीसगढ़ में कृषि और अर्थव्यवस्था के लिए मानसून को काफी अहम माना जाता है। इसके साथ ही एक बार बरसात शुरू हो गई तो जलती गर्मी से भी लोगों को राहत मिलेगी। मानसून की दस्तक (CG Weather Report) से पहले ही प्रदेश के कई हिस्सों में छिटपुट बरसात जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को कटेकल्याण में सबसे अधिक 5 मिलीमीटर बरसात हुई है। केशकाल, छिंदगढ़, मानपुर, गरियाबंद, कुनकुरी और नारायणपुर में भी हल्की बारिश दर्ज की गई है।

राजनांदगांव जिले में सबसे ज्यादा बारिश

बीती रात प्रदेश के अधिकांश जिलों में अंधड़ के साथ बरसात हुई। मौसम विभाग ने सबसे अधिक 10 मिलीमीटर बरसात राजनांदगांव में दर्ज की है। रायपुर में 7.4, माना में 9.4 और पेण्ड्रा रोड में 8.9 मिलीमीटर बरसात हुई है। वहीं दुर्ग में 5.4 और अंबिकापुर में 1.8 मिमी बरसात रेकॉर्ड हुई। रविवार रात आई आंधी और बरसात की वजह से दिन के तापमान में बड़ी गिरावट देखी गई। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया है। इस बीच ठंडी हवाएं (CG Weather Report) चली हैं। इसकी वजह से दिन का तापमान अपेक्षाकृत ठंडा रहा है।

अधिकतम तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम

सबसे अधिक गर्म स्थान रहे बिलासपुर और दुर्ग में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। वहीं पेंड्रा रोड और अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री मापा गया वहीं राजनांदगांव में यह 40 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं माना हवाई अड्‌डे के पास यह 37.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुआ है। यह सामान्य अधिकतम तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।

आकाशीय बिजली की चेतावनी

मौसम विभाग ने कहा कि आज भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने एक-दो स्थानों पर अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली चलने की संभावना जताई है। बता दें कि असम में बारिश और बाढ़ से करीब 2 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है।

Related Articles

Back to top button