आज राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन मिशन की शुरुआत करेंगे PM मोदी, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव भी जुड़ेंगे वर्चुअल

Sickle Cell Anaemia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को यानी आज मध्यप्रदेश के शहडोल में राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का शुभारंभ करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव रायपुर के राजा तालाब स्थित हमर अस्पताल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम से जुड़ेंगे। वे हमर अस्पताल में स्थानीय लाभार्थियों को सिकलसेल जेनेटिक स्टेटस कार्ड भी वितरित करेंगे। इस मिशन में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें:- चारधाम यात्रा के दौरान इस साल 149 लोगों की हुई मौत, केदारनाथ यात्रा अगले आदेश तक स्थगित

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के उप संचालक डॉक्टर खेमराज सोनवानी ने बताया कि सिकलसेल के उन्मूलन के लिए भारत सरकार राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन मिशन प्रारंभ किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सिकलसेल रोग से उत्पन्न गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों का समाधान करना है। ये मिशन साल 2047 तक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में सिकलसेल को खत्म करने के सरकार के प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसे 17 राज्यों के 278 जिलों में लागू किया जा रहा है। (Sickle Cell Anaemia)

डॉक्टर सोनवानी ने बताया कि गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, असम, उत्तरप्रदेश, केरल, बिहार और उत्तराखंड को राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन मिशन में शामिल किया गया है। मिशन के अंतर्गत विकासखंडवार लोगों को सिकलसेल के कारण और बचाव के उपाय बताए जाएंगे। साथ ही जरूरी जांच और इलाज भी मुहैया कराया जाएगा। (Sickle Cell Anaemia)

बता दें कि सिकल सेल एक आनुवंशिक रक्त रोग है, जो प्रभावित रोगी के पूरे जीवन को प्रभावित करता है। ये भारत की जनजातीय आबादी में आम है, लेकिन गैर आदिवासियों में भी होता है। ये न सिर्फ एनीमिया का कारण बनता है बल्कि दर्द संकट, विकास में कमी और फेफड़े, हृदय, गुर्दे, आंखों, हड्डियों और मस्तिष्क जैसे कई अंगों को प्रभावित करता है। विश्व स्तर पर भारत में जनजातीय आबादी का घनत्व सबसे ज्यादा है। 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में 8.6% आदिवासी आबादी है, जो भारतीय राज्यों में 67.8 मिलियन है।  (Sickle Cell Anaemia)

Related Articles

Back to top button