Google Analytics —— Meta Pixel

बड़ी खबर: खाई में गिरा सेना का ट्रक, 16 जवान शहीद, 4 घायल

Sikkim Accident Army: सिक्किम के जेमा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जहां आर्मी का ट्रक खाई में गिर गया, जिसमें 16 जवान शहीद हो गए हैं। जबकि 4 घायल हैं। आर्मी ने बताया कि वाहन एक तीखे मोड़ पर फिसल गया और सीधे खाई में जा गिरा। इस वाहन के साथ आर्मी के दो वैन और थे। तीनों वाहन सुबह चटन से थंगू के लिए निकले थे। सेना की रेस्क्यू टीम ने 4 घायल जवानों को एयरलिफ्ट किया है।

यह भी पढ़ें:- लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, PM और सोनिया गांधी ने की मुलाकात 

वहीं हादसे को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। साथ ही घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। PM ने जान गंवाने वाले जवानों के परिवार को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा- उत्तरी सिक्किम में सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से बहुत दुखी हूं। देश उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए उनके प्रति कृतज्ञ है। मृतक जवानों के परिवारों को मेरी संवेदनाएं। घायल जवानों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। (Sikkim Accident Army)

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी हादसे को लेकर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि- सिक्किम में सेना के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से हमारे 16 वीर सैनिकों की शहादत का समाचार दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और उनके परिवार, चाहने वालों को हिम्मत दे। हम सब देशवासी इस दुखद घड़ी में उनके परिवार के साथ हैं। ॐ शांति:। (Sikkim Accident Army)

 

Back to top button
error: Content is protected !!