सिमगा: मद्यपान, अनुपस्थिति और ड्यूटी लापरवाही- प्राचार्य समेत तीन शिक्षक निलंबित

रायपुर। शिक्षा विभाग ने अनुशासनहीनता और कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर कड़ा रुख अपनाते हुए बलौदाबाजार जिले के सिमगा विकासखंड में तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने यह कार्रवाई तत्काल प्रभाव से जारी की है।
यह भी पढ़े :- दर्दनाक हादसा: टाइल्स कटिंग मशीन से मिस्त्री की गर्दन कटी, मौके पर मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला मोटियारीडीह में पदस्थ प्रधानपाठक उमेश कुमार वर्मा और सहायक शिक्षक (एलबी) संदीप कुमार साहू के विरुद्ध शिकायत मिली थी कि वे शराब के नशे में स्कूल पहुंच रहे थे और शाला समय पर उपस्थित नहीं रहते थे। जांच में आरोप सही पाए जाने पर दोनों को निलंबित कर दिया गया।
इसके अलावा शासकीय प्राथमिक शाला दर्रीपारा केसदा में पदस्थ सहायक शिक्षक (एलबी) मिथलेश कुमार वर्मा को निर्वाचन कार्य में बीएलओ की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन उन्होंने ड्यूटी का निर्वहन नहीं किया। इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 9 का उल्लंघन माना गया और उन्हें भी निलंबित किया गया।
शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से सिमगा क्षेत्र में शिक्षकों की कार्यसंस्कृति और अनुशासन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।



