दर्दनाक हादसा: टाइल्स कटिंग मशीन से मिस्त्री की गर्दन कटी, मौके पर मौत

Chhattisgarh News : भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह हुए हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड स्थित एक मकान में टाइल्स कटिंग का काम कर रहे मिस्त्री की मशीन से कट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़े :- 272 रिटायर्ड जजों-अधिकारियों का ओपन लेटर, कांग्रेस और राहुल गांधी की तीखी आलोचना
फरीदनगर सुपेला निवासी 34 वर्षीय योगेश शर्मा टाइल्स काट रहा था। काम के दौरान अचानक टाइल फिसल गई और कटिंग मशीन का ब्लेड सीधे उसकी गर्दन के पास लग गया। चोट इतनी गंभीर थी कि उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसा कुछ ही सेकंड में होने से आसपास के लोग सन्न रह गए।
सूचना पर जामुल पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्मश्री तवर ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। (Chhattisgarh News)
कामकाजी मजदूरों के बीच इस घटना ने फिर एक बार सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। (Chhattisgarh News)



