छत्तीसगढ़ में SIR अभियान ने पार किया 70% आंकड़ा, सियासत भी गरमाई

SIR in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत अब तक करीब 01 करोड़ 51 लाख 69 हजार 885 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं, जो कि प्रदेश में मतदाताओं की कुल संख्या के 72 प्रतिशत से ज्यादा है। 4 नवंबर से SIR की शुरुआत के बाद से बीएलओ घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं। प्रदेश में पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या दो करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 है।
यह भी पढ़ें:- तेजस्वी ने एग्जिट पोल को बताया दबाव की रणनीति, कहा- बिहार में बदलाव तय, सरकार के खिलाफ हुआ भारी मतदान
इधर, कांग्रेस चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों को बोगस बता दिया है। पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कहा कि SIR के नाम पर फर्जीवाड़ा हो रहा है। बोगस आकंड़ा दिया जा रहा है। निर्वाचन आयोग टारगेट पूरा करने के लिए ऐसे आंकड़े दे रही है। किसान धान की कटाई-मिसाई में लगे हैं तो फिर बीएलओ किसके पास जा रहे हैं ? हमने SIR की अवधि 3 महीने बढ़ाने की मांग की है। इसके लिए कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल 13 अक्टूबर को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के दफ्तर जाएगा, जहां SIR की अवधि बढ़ाने की मांग की जाएगी। (SIR in Chhattisgarh)
डिप्टी CM साव ने किया पलटवार
कांग्रेस के आरोपों पर डिप्टी CM अरुण साव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस निरर्थक और बेबुनियाद आरोप लगाना बंद करे। एसाईआर का काम पूरी गंभीरता से हो रहा है। बीएलओ घर-घर गणना प्रपत्र लेकर जा रहे हैं। इससे पहले रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बड़ा दावा किया था। उन्होंने कहा था कि उनके संसदीय क्षेत्र रायपुर में ही एक लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम कट जाएंगे। इसलिए SIR होना जरूरी है। (SIR in Chhattisgarh)



