Google Analytics —— Meta Pixel

गांव-गांव पहुंच रहा समाधान, बदल रही जिंदगी : सुशासन तिहार बना जनविश्वास का मजबूत माध्यम : सौरभ ध्रुव

बलौदाबाजार : प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार अब केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि आम जनता की समस्याओं के समाधान और जनविश्वास को मजबूत करने का प्रभावी अभियान बनता जा रहा है। गांव की चौपालों से लेकर जनसमस्या निवारण शिविरों तक शासन और प्रशासन सीधे लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं तथा त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं।

बलौदाबाजार जिले के भाजपा नेता एवं समाजसेवी सौरभ ध्रुव ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ सुशासन तिहार शिविरों का आयोजन राज्य सरकार की जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन-प्रशासन पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है, जिससे लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण हो रहा है।

उन्होंने कहा कि 1 मई से शुरू हुआ यह अभियान संवाद, विश्वास और जनसेवा का नया उदाहरण बनकर उभरा है। राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लगातार कार्य कर रही है, जिससे सुशासन की अवधारणा धरातल पर साकार होती दिखाई दे रही है।

सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में किसानों, महिलाओं, युवाओं और ग्रामीण नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कर उन्हें राहत प्रदान की जा रही है। स्थानीय प्रशासन की तत्परता और जिम्मेदार कार्यशैली से लोगों में विश्वास और संतोष का माहौल बना है।

सौरभ ध्रुव ने कहा कि सुशासन तिहार वास्तव में आम जनता के लिए राहत, भरोसे और सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन रहा है। शासन की यह पहल लोगों के जीवन में सुविधाएं और समाधान दोनों लेकर आ रही है, जिससे गांव-गांव में विकास और विश्वास का नया वातावरण निर्मित हो रहा है।

यह भी पढ़े :- Himanta Biswa Oath Ceremony : असम में आज नई सरकार का शपथ ग्रहण, हिमंता दूसरी बार संभालेंगे मुख्यमंत्री पद

Back to top button
error: Content is protected !!