इंस्टाग्राम रील्स से टूटा रिश्ता! नाराज पति ने जिंदा पत्नी का कर दिया पिंडदान, VIDEO वायरल
Haridwar के हर की पौड़ी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी जीवित पत्नी का प्रतीकात्मक पिंडदान कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
वायरल वीडियो में युवक गंगा नदी के बीच खड़ा दिखाई दे रहा है। उसके हाथ में पत्नी की फूलों से सजी तस्वीर नजर आती है। वीडियो में वह यह कहते हुए सुनाई देता है कि उसके लिए उसकी पत्नी अब “मर चुकी” है।
सोशल मीडिया रील्स को लेकर था विवाद
जानकारी के अनुसार, पति अपनी पत्नी की सोशल मीडिया रील्स बनाने की आदत से नाराज था। उसका आरोप है कि पत्नी इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक और विवादित वीडियो बनाती थी। इसे लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।
बताया जा रहा है कि पति ने कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन विवाद लगातार बढ़ता गया। इसी नाराजगी में उसने हर की पौड़ी पहुंचकर प्रतीकात्मक पिंडदान कर दिया।
गंगा किनारे निभाई अंतिम संस्कार जैसी रस्में
वीडियो में युवक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार पिंडदान जैसी प्रक्रिया करते हुए दिखाई देता है। इतना ही नहीं, उसने पत्नी की तस्वीर को गंगा में प्रवाहित भी किया। आमतौर पर यह रस्म मृत व्यक्ति की आत्मा की शांति के लिए की जाती है, इसलिए इस घटना ने लोगों को चौंका दिया है।
सोशल मीडिया पर बंटी राय
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोगों ने पति के कदम को मानसिक तनाव और गुस्से का परिणाम बताया, जबकि कई लोगों ने इसे धार्मिक परंपराओं का अपमान करार दिया।
रिश्तों पर सोशल मीडिया के असर पर बहस
घटना के बाद सोशल मीडिया की बढ़ती लत और उसके पारिवारिक रिश्तों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर बहस तेज हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि वायरल होने और लोकप्रियता पाने की होड़ कई बार रिश्तों में तनाव, अविश्वास और विवाद की वजह बन रही है।
यह भी पढ़े :- Himanta Biswa Oath Ceremony : असम में आज नई सरकार का शपथ ग्रहण, हिमंता दूसरी बार संभालेंगे मुख्यमंत्री पद



