Google Analytics —— Meta Pixel

CISF Slap Case : स्पाइसजेट की कर्मचारी ने CISF जवान को मारा थप्पड़, एयरलाइन्स ने कहा ….

CISF Slap Case : राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जयपुर एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट एयरलाइंस में कार्यरत महिला कर्मचारी ने एक सीआईएसएफ कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल भी हो गया.

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सीआईएसएफ कर्मचारी और स्पाइसजेट की कर्मचारी के बीच बहस चल रही है. बहस के दौरान महिला अपना आपा खोती है और सीआईएसएफ जवान को थप्पड़ मार देती है. महिला कर्मचारी को फिलहाल अरेस्ट कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : भीम सिंह कंवर को मिली नई जिम्मेदारी, CSPDCL में बनाए गए एमडी

पुलिस के अनुसार, अनुराधा ‘स्पाइसजेट’ की चालक दल की सदस्य है और उसने वाहन गेट से बिना सुरक्षा जांच के हवाई अड्डे में घुसने का प्रयास किया था. महिला का नाम अनुराधा है. बिना जांच के ही वो एयरपोर्ट में प्रवेश कर रही थी, तभी एएसआई गिरिराज प्रसाद ने रोका. इसी बीच दोनों में बहस हुई. बहस के दौरान अनुराधा ने अपना आपा खो दिया और गिरिराज प्रसाद को थप्पड़ जड़ दिया. इस घटना के बाद पुलिस ने स्पाइसजेट की महिला कर्मचारी अनुराधा को हिरासत में ले लिया है. इस घटना की जांच जारी है.

उन्होंने बताया कि सुरक्षा जांच के लिए रोके जाने पर महिला और सीआईएसएफ कर्मी के बीच बहस हो गई और महिला ने जवान को थप्पड़ मार दिया. अधिकारी ने बताया कि सुबह के समय हवाई अड्डे पर महिला कर्मी नहीं थी, जिस कारण पुरुष कर्मी को जांच के लिए लगाया गया था.

वहीं, स्पाइसजेट एयरलाइन्स का कहना है कि फूड सुपरवाइज़र के पास गेट से जाने का एंट्री-पास था. फिर भी उन्हें रोका गया.एयरलाइन्स ने कहा,

आज जयपुर हवाई अड्डे पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी. इसमें स्पाइसजेट की एक महिला सुरक्षा स्टाफ सदस्य और एक पुरुष CISF कर्मी शामिल थे. स्टील गेट पर एक केटरिंग वाहन को एस्कॉर्ट करते समय, हमारी महिला सुरक्षा स्टाफ सदस्य को रोका गया. उनके पास ब्यूरो द्वारा जारी वैध हवाई अड्डा एंट्री पास था. इसे ब्यूरो आफ़ सिविल एविएशन ने इशू किया था. CISF अधिकारी ने अनुचित और अस्वीकार्य भाषा उपयोग किया. महिला कर्मचारी को अपने घर पर ड्यूटी के घंटों के बाद आने और मिलने के लिए कहा. (CISF Slap Case )

स्पाइसजेट इस पर तत्काल कानूनी कार्रवाई कर रहा है. यह महिला कर्मचारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का गंभीर मामला है. हमने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया है. हम अपने कर्मचारी के साथ मजबूती से खड़े हैं और उसे पूरा समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. (CISF Slap Case )

Back to top button
error: Content is protected !!