रायपुर के मरीन ड्राइव में दिनदहाड़े चाकूबाजी, युवक ने की गर्लफ्रेंड की हत्या

Stabbing at Marine Drive: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव में दिनदहाड़े चाकूबाजी की घटना सामने आई है। दरअसल, एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड पर चाकू से हमला कर दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गर्लफ्रेंड को चाकू मारने के बाद युवक ने अपना भी हाथ काट लिया था। इसके बाद तालाब में कूद गया, जो तेलीबांधा तालाब के फव्वारे पर बैठा रहा। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है।
यह भी पढ़ें:- Global Renewable Energy : मुख्यमंत्री साय ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट एंड एक्सपो में हुए शामिल
जानकारी के मुताबिक करीब एक घंटे के ड्रामे के बाद SDRF ने युवक को बाहर निकाला, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। युवक का नाम लोकेश्वर तारक है। दोनों ही मरीन ड्राइव के पास मोमोज मैजिक रेस्टोरेंट में काम करते थे। काम के दौरान ही लोकेश्वर और युवती को एक-दूसरे से प्यार हुआ था। हालांकि लोकेश्वर ने रेस्टोरेंट से काम छोड़ दिया था। आरोपी ने सोमवार को युवती के मिलने बुलाया। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद युवक ने युवती पर चाकू से पेट और हाथ पर वार कर दिया। (Stabbing at Marine Drive)
इलाज के दौरान युवती ने तोड़ा दम
चाकू लगने के बाद युवती चीखने-चिल्लाने लगी। इसी दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने डायल-112 को सूचना दी। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, जिन्होंने युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक युवक भी घायल है, जिसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। युवती की मौत होने के चलते उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले का खुलासा कर सकती है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में अपराध के ग्राफ में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। (Stabbing at Marine Drive)



