राज्य स्तरीय माँ कर्मा प्रतिभा प्रोत्साहन और सम्मान समारोह, 24 अगस्त को रायपुर में होगा भव्य आयोजन

Maa Karma Pratibha Samman: समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उनके योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से मां कर्मा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय मां कर्मा प्रतिभा प्रोत्साहन और सम्मान समारोह 2025 का आयोजन रविवार, 24 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शांति नगर रायपुर स्थित विमतारा भवन, मधु पिल्लै चौक, एकता हॉस्पिटल के पास किया गया है। समारोह में समाज की विभिन्न विधाओं की प्रतिभाओं को स्वर्ण पदक से अलंकृत किया जाएगा। साथ ही जरूरतमंद मेधावी छात्रों को संस्था की ओर से आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:- Chamoli Cloud Burst : चमोली में बादल फटा, तबाही का मंजर – कई लोग लापता
कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां
सुबह 9 बजे से पंजीयन और चाय-नाश्ता
प्रथम सत्र (10.00 बजे से 1.00 बजे तक) : मां कर्मा की आरती, कथक नृत्य, स्वागत उद्बोधन, समिति सदस्यों का परिचय, प्रतिभाओं को स्वर्ण पदक वितरण, मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का उद्बोधन, आशीर्वचन और धन्यवाद ज्ञापन।
भोजन विराम : 1.00 से 2.00 बजे तक
दूसरा सत्र (2.00 बजे से 4.40 बजे तक) : आह्वान गीत, प्रतिभा सम्मान की आवश्यकता पर उद्बोधन, जरूरतमंद छात्रों को चेक वितरण, स्वर्ण पदक वितरण, अतिथियों के विचार, मुख्य संदेश, आशीर्वचन, अतिथि सम्मान और आभार प्रदर्शन। (Maa Karma Pratibha Samman )
प्रथम सत्र के अतिथि
- मुख्य अतिथि- सुनील साहू (बिल्डर और कॉलोनाइजर, श्री स्वास्तिक ग्रुप रायपुर)
- अध्यक्षता- लवकुश साहू (अधिवक्ता, उच्च न्यायालय बिलासपुर)
- विशिष्ट अतिथि – रामकृष्ण साहू (IPS, पुलिस अधीक्षक बेमेतरा)
- निधि साहू (SAS,अपर कलेक्टर रायपुर)
- डॉ. घनश्याम साहू (प्रमुख कृषि वैज्ञानिक, इंदिरा गांधी कृषि विवि रायपुर)
- डॉ. जेठू साहू (समाजसेवी और फिल्म निर्माता, बिलासपुर)
- रेखा दिनेश साहू (राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा, लखनऊ-Delhi)
दूसरे सत्र के अतिथि
- मुख्य अतिथि- सत्यनारायण राठौर (IAS, कमिश्नर दुर्ग संभाग)
- अध्यक्षता- सुकृतलाल साव (IFS सेवानिवृत्त, पूर्व सदस्य छ.ग. लोक सेवा आयोग)
- विशिष्ट अतिथि- सतीश गजपाल (मुख्य कार्यपालक निदेशक, CSEB रायपुर)
- धनंजय राठौर (संयुक्त संचालक, जनसंपर्क संचालनालय छ.ग.)
- डॉ. किरण गजपाल (प्राचार्या, गर्ल्स डिग्री कॉलेज रायपुर)
- नारायण साहू (इंजीनियर, पूर्व महानिदेशक भेल भोपाल)
- अनंतराम साहू (स्टेट हेड, हरिभूमि समाचार पत्र, छ.ग. और म.प्र.)
आयोजक और संयोजक मंडल
अध्यक्ष – टी. आर. साहू, संयोजक – दिनेश कुमार साहू, सह संयोजक – रामकृष्ण साहू, अनिल साव, नारायण लाल साहू
इस अवसर पर समिति ने समाज के सभी बंधु-भगिनियों को सपरिवार उपस्थित होकर प्रतिभा सम्मान समारोह को सफल बनाने का हार्दिक आमंत्रण दिया है। (Maa Karma Pratibha Samman)



