Google Analytics —— Meta Pixel

Stock Market: अमेरिका से आई खबर ने अडानी के शेयरों में मचाया हाहाकार, कई में लगे लोअर सर्किट

Stock Market: शेयर बाजार में एक बार फिर गुरुवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है और Sensex-Nifty ओपन होने के साथ ही धड़ाम हो गए. बॉम्बे स्टॉ एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स लाल निशान (red mark) पर खुला और कुछ ही मिनटों में 400 अंकों को गोता लगाते हुए 77,110 के लेवल पर पहुंच गया.

इसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 124 अंक फिसलकर 23,383 के लेवल पर आ गया और बाजार में कारोबार बढ़ने के साथ ही ये गिरावट और भी तेज होती नजर आई और सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा फिसल गया. इस बीच भारतीय अरबपति गौतम अडानी के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. अडानी एनर्जी और अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 20 प्रतिशत तक लुढ़क गए। उद्योगपति गौतम अडानी पर अमेरिकी अभियोजकों के भारत में सौर बिजली अनुबंध हासिल करने के लिए अनुकूल शर्तों के बदले भारतीय अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर की रिश्वत देने का आरोप लगाने के बाद समूह की कंपनियों के शेयर में भारी गिरावट आई है।

यह भी पढ़े :- Train Accident : आनंद विहार-दरभंगा एक्सप्रेस हुई बेपटरी, बाल-बाल बचे यात्री, जानें वजह

बीएसई पर समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में 20 प्रतिशत, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में 20 प्रतिशत, अडानी ग्रीन एनर्जी में 19.17 प्रतिशत, अडानी टोटल गैस में 18.14 प्रतिशत, अडानी पावर में 17.79 प्रतिशत और अडानी पोर्ट्स के शेयर में 15 प्रतिशत की गिरावट आई।

इसके अलावा समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स का शेयर 14.99 प्रतिशत, एसीसी 14.54 प्रतिशत, एनडीटीवी 14.37 प्रतिशत और अडानी विल्मर का शेयर 10 प्रतिशत लुढ़का। समूह की कुछ कंपनियों ने दिन के लिए अपनी निचली सीमा को छुआ।

इसका असर घरेलू बाजारों पर भी दिखा और बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 547.76 अंक की गिरावट के साथ 77,030.62 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 219.10 अंक फिसलकर 23,306.45 अंक पर आ गया।

अमेरिकी अभियोजकों ने अदाणी (62), उनके भतीजे सागर अडानी और अन्य पर सौर ऊर्जा अनुबंध हासिल करने के लिए 2020 से 2024 के बीच भारतीय सरकारी अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर से अधिक की रिश्वत देने का आरोप लगाया। एक अनुमान के अनुसार इससे समूह को संभावित रूप से दो अरब डॉलर से अधिक का लाभ हो सकता है। (Stock Market)

उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब उन अमेरिकी बैंकों और निवेशकों से छुपाया गया, जिनसे अडानी समूह ने इस परियोजना के लिए अरबों डॉलर जुटाए थे। अमेरिकी कानून अपने निवेशकों या बाजारों से जुड़े विदेशों में भ्रष्टाचार के आरोपों को आगे बढ़ाने की अनुमति देता है।अडानी समूह से इन आरोपों पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है। (Stock Market)

Back to top button
error: Content is protected !!