FIR On Jail Officers: इस जेल के 82 अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

FIR On Jail Officers: दिल्ली की रोहिणी जेल के 82 अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही को ठगी के पैसों से महंगे गिफ्ट देने वाला सुकेश चंद्रशेखर रोहिणी जेल में बंद था, जो अलग बैरक और मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के लिए अफसरों को हर महीने 1.5 करोड़ रुपए की रिश्वत देता था। इस मामले में आर्थिक अपराध शाखा यानी EWO ने जेल के 82 अफसरों के खिलाफ FIR दर्ज की है। सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग और कई लोगों को ठगने के आरोप में फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है। जून में सुकेश की पत्नी ने आरोप लगाया था कि उनके पति को जेल कर्मचारियों से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, और उनसे सुरक्षा के पैसे मांगे जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- Pawan Khera statement: आतंकवाद पर आत्मनिर्भर हो चुकी भाजपा: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा

वहीं तिहाड़ जेल के कर्मचारियों ने बीते 2 सालों में उनसे करीब 12.5 करोड़ रुपए की उगाही की है। 17 साल की उम्र से ठगी करने वाला सुकेश कई बॉलीवुड सेलिब्रिटिज को भी निशाना बना चुका है। इस महीने की शुरुआत में सुकेश ने नर्सिंग स्टाफ की मदद से बाहर किसी इंसान को एक लेटर भेजा था। ये घटना जेल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई थी। जेल अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले जेल की CCTV फुटेज चेक की गई थी। इसमें देखा गया कि एक नर्सिंग स्टाफ ने सुकेश से कुछ पेपर लिए। पूछताछ करने पर पता चला कि सुकेश ने वो लेटर बाहर किसी व्यक्ति को देने के लिए कहा था। चंद्रशेखर ने जेल में रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी से 200 करोड़ रुपए ठगे थे। उसने इस पूरी ठगी को जेल में रहते हुए अंजाम दिया था। सुकेश 17 साल की उम्र से अपराध की दुनिया का हिस्सा है। (FIR On Jail Officers)

जैकलीन फर्नांडीज से हुई थी पूछताछ

बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर कर्नाटक के बेंगलुरु का रहने वाला है। कहा जाता है कि उसने लैविश लाइफस्टाइल जीने के लिए 17 साल की उम्र से ही लोगों को ठगना शुरू कर दिया था। बेंगलुरु में ठगी करने के बाद उसने चेन्नई और दूसरे शहरों में भी लोगों को निशाना बनाया। उसके निशाने पर टॉप पॉलिटिशियन और बिजनेसमैन से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज रहे हैं। सुकेश हाई-प्रोफाइल लोगों को फोन कर खुद को बड़ा सरकारी अफसर बताता था। 2007 में उसने खुद को बड़ा सरकारी अधिकारी बताते हुए बेंगलुरू डेवलपमेंट अथॉरिटी में काम कराने के बदले 100 से ज्यादा लोगों को ठगा था। इस मामले में सुकेश की गिरफ्तारी भी हुई थी। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज से भी पूछताछ की गई थी। (FIR On Jail Officers)

Related Articles

Back to top button