Pawan Khera statement: आतंकवाद पर आत्मनिर्भर हो चुकी भाजपा: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा

Pawan Khera statement: कांग्रेस ने BJP पर बड़ा आरोप लगाया है। दरअसल, कांग्रेस संचार विभाग के राष्ट्रीय प्रमुख पवन खेड़ा ने BJP पर आतंकियों का सहयोग लेने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि भाजपा आतंकवाद पर आत्मनिर्भर हो चुकी है। अपने ही कार्यकर्ता नुपुर शर्मा से कुछ कहवा देंगे। उसके बाद अपने ही कार्यकर्ता रियाज अटारी से कुछ करा देंगे। पवन खेड़ा ने ये भी कहा कि UPA सरकार के समय ‘हिंदू आतंकवाद’ शब्द भी आरके सिंह का गढ़ा हुआ था, जो अब केंद्र सरकार में मंत्री हैं। रायपुर के कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा में पवन खेड़ा ने ये बात कही है।

यह भी पढ़ें:- Former minister Statement: पूर्व मंत्री ने मंत्री कवासी लखमा को कहा आइटम गर्ल, जानिए क्या है पूरा मामला

उन्होंने कहा कि- बीते दिनों राजस्थान के उदयपुर में एक दर्जी कन्हैयालाल की हत्या हो गई। उसमें शामिल आतंकी मोहम्मद रियाज अटारी BJP का कार्यकर्ता निकला। उसने बाकायदा पार्टी नेताओं की मौजूदगी में सदस्यता ली थी। वह BJP विधायक दल के नेता और पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद्र कटारिया के दामाद की फैक्ट्री में काम कर चुका है। उसे BJP के कार्यक्रमों और बड़े नेताओं के साथ भी देखा गया है। बीते दिनों जम्मू-कश्मीर में ग्रामीणों ने जिन दो आतंकियों को हथियारों के साथ पकड़ा था, उनमें से एक तालिब हुसैन शाह BJP का पदाधिकारी निकला। वह अमरनाथ यात्रा मार्ग पर हमले की योजना बना रहा था। उसका BJP के कई वरिष्ठ नेताओं यहां तक कि गृहमंत्री अमित शाह के साथ भी तस्वीरें मिली हैं। (Pawan Khera statement)

खेड़ा ने कहा कि ये बात भी सामने आई है कि महाराष्ट्र के अमरावती में केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या का मास्टरमाइंड इरफान खान का वहां की निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा से संबंध हैं। वह राणा दंपती के लिए वोट मांगता रहा है। राणा दंपती के साथ BJP का क्या रिश्ता है ये छिपा भी नहीं है। पवन ने कहा कि- हिंदू आतंकवाद शब्द कांग्रेस की ओर से कभी नहीं आया था। अगर किसी कांग्रेस नेता ने कभी बोला हो तो यह गलत है, लेकिन ये शब्द तत्कालीन केंद्रीय गृह सचिव RK सिंह का गढ़ा हुआ है। उन्होंने सबसे पहले ये शब्द लिखा और बोला था। वहीं RK सिंह अब BJP के नेता हैं और केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं। (Pawan Khera statement)

टेलीफोन एक्सचेंच का पर्दाफाश हुआ था: खेड़ा

उन्होंने कहा कि 2020 में सुरक्षाबलों ने कश्मीर पुलिस के एक DSP दविंदर सिंह और भाजपा के पूर्व नेता-सरपंच तारिक अहमद मीर को पकड़ा था। मीर पर हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर नवेद बाबू को हथियार मुहैया कराने का आरोप था। NIA ने अपनी रिपोर्ट में मीर को दविंदर सिंह का सहयोगी बताया था। दविंदर सिंह को छोड़ दिया गया। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने लिखा राष्ट्रहित में आगे की जांच उचित नहीं है। पवन खेड़ा ने कहा कि- आतंकवाद के मामले में जांच रोकने से कौन सा राष्ट्रहित सध रहा था, ये सरकार स्पष्ट नहीं कर रही है। जांच होती तो ये सामने आता कि दविंदर सिंह और मीर के तार कहां तक पहुंच रहे हैं। 2017 में मध्यप्रदेश ATS ने अवैध टेलीफोन एक्सचेंच का पर्दाफाश किया। इसके साथ ही पाकिस्तान की ISI के 11 जासूसों को पकड़ा था। इनमें से एक ध्रुव सक्सेना भी था, जो BJP IT सेल का सदस्य था। उसकी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ तस्वीरें भी थीं। (Pawan Khera statement)

वहां 200 किलो RDX कैसे पहुंचा: पवन

बता दें कि 2019 में मध्यप्रदेश में टेरर फंडिंग के आरोप में बजरंग दल के नेता बलराम सिंह की गिरफ्तारी हुई थी। 2017 में असम के भाजपा नेता निरंजन होजाई को NIA की एक अदालत ने आतंकियों को आर्थिक मदद देने के आरोप में उम्र कैद की सजा सुनाई। पवन खेड़ा ने आरोप लगाया है कि आतंकवादी मसूद अजहर को भाजपा की सरकार ने ही छोड़ा था। बाद में उसने देश भर में कई आतंकी वारदातों को अंजाम दिया। यही भाजपा सत्ता के लिए अपराध सिद्ध आतंकी को भी टिकट देने से नहीं चूकी। स्थानीय चुनाव में भाजपा ने मसूद अजहर के शागिर्द और मोहम्मद फारुख खान को टिकट दिया। ये व्यक्ति हरकत उल मुजाहिदीन और जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट का रह चुका है, जिस पुलवामा में परिंदा भी पर नहीं मार सकता वहां 200 किलो RDX कैसे पहुंचा, इसका जवाब देश को आज तक नहीं मिल पाया है।

6 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार किया: पवन खेड़ा

कांग्रेस संचार विभाग के राष्ट्रीय प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि-आतंकवाद पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। कांग्रेस पार्टी ऐसा करती भी नहीं है, लेकिन आज जो हालात हैं। एक के बाद एक हो रही आतंकी घटनाओं में आतंकियों और अपराधियों के तार भाजपा से जुड़ रहे हैं तो ये सवाल पूछना जरूरी हो जाता है। पवन खेड़ा ने कहा कि- देश को अब सोचने-समझने की जरूरत है कि भाजपा राष्ट्रवाद की आड़ में कैसा घिनौना खेल कर रही है। हमारी चिंता यह है कि इस खेल से हो सकता है कि कोई पार्टी चुनाव जीत जाए, लेकिन देश हार रहा है। पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी इस वीभत्स कांड की निंदा करती है। सरकार ने 6 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार किया। न मजहब देखा जाएगा, न धर्म देखा जाएगा, न जाति देखी जाएगी, न वर्ग देखा जाएगा, सिर्फ और सिर्फ कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी, इस बात का हम आपको आश्वासन देते हैं।

Related Articles

Back to top button