Mulayam Wife Dies: UP के पूर्व CM मुलायम सिंह की पत्नी की मौत, मेदांता में ली आखिरी सांस

Mulayam Wife Dies: उत्तर प्रदेश के पूर्व CM और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का निधन हो गया है। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। बता दें कि बीते हफ्ते साधना गुप्ता को सांस लेने में तकलीफ और शुगर समेत कई अन्य बीमारियों की वजह से मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। साधना गुप्ता को पोस्ट कोविड और फेफड़े का इन्फेक्शन भी था। मुलायम सिंह यादव भी वहीं मौजूद हैं। साधना गुप्ता LDA में कार्यरत थी। बीते दिनों उनका ट्रांसफर भी हो गया था।

CM योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता के असमय निधन से दुखी हूं। इस दुख के समय में ईश्वर उन्हें सबल बनाए। साथ ही ईश्वर परिवार और परिजनों को शक्ति प्रदान करे। प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। वहीं UP के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने भी साधना के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि- ‘पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता के निधन का दुखद समाचार मिला। प्रभू पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में जगह दें। मुलायम सिंह और परिजनों को ये दुख सहन करने की क्षमता दें।’ (Mulayam Wife Dies)

बता दें कि साधना गुप्ता औरैया के विधूना की रहने वाली थीं। वे मुलायम से 20 साल छोटी थीं और उनकी दूसरी पत्नी थीं। साधना गुप्ता BJP नेत्री अपर्णा यादव की सास और प्रतीक यादव की मां थीं। उनकी पहली शादी साल 1986 में फर्रुखाबाद के चंद्रप्रकाश गुप्ता से हुई थी। शादी के बाद साधना ने बेटे प्रतीक को जन्म दिया था, लेकिन पति से उनकी बनी नहीं इसलिए उनका तलाक हो गया। बाद में साधना गुप्ता ने मुलायम सिंह से शादी कर ली। साधना गुप्ता यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की सौतेली मां थीं। मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी का नाम मालती देवी था। अखिलेश यादव मालती और मुलायम सिंह के ही बेटे हैं। (Mulayam Wife Dies)

यह भी पढ़ें:- Former minister Statement: पूर्व मंत्री ने मंत्री कवासी लखमा को कहा आइटम गर्ल, जानिए क्या है पूरा मामला

UP के पूर्व CM अखिलेश यादव की बायोग्राफी में इस बात का जिक्र है कि मुलायम की मां मूर्ति देवी अक्सर बीमार रहती थीं। उस समय साधना गुप्ता ही मूर्ति देवी की देखभाल करती थीं। एक बार इलाज के दौरान एक नर्स मूर्ति देवी को गलत इंजेक्शन देने जा रही थीं, जिसके बाद साधना ने उस नर्स को रोक दिया। जब मुलायम को ये बात पता लगी तो वह उनसे प्रभावित हो गए और दोनों के रिश्ते की शुरुआत हो गई। मुलायम सिंह यादव ने पहली पत्नी मालती देवी के निधन के बाद ही सार्वजनिक तौर पर साधना को अपनी पत्नी का दर्जा दे दिया था। ये साल 2003 का समय था। साधना की वजह से अखिलेश यादव अपने पिता से नाराज भी हो गए थे। हालांकि साधना और उनके बेटे प्रतीक कभी राजनीति में नहीं आए, लेकिन प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव ने विधानसभा का चुनाव लड़ा है। अपर्णा यादव इस समय BJP की नेता हैं। (Mulayam Wife Dies)

Related Articles

Back to top button