सुकमा में मुठभेड़: 5 लाख की ईनामी महिला माओवादी ढेर, भारी हथियार बरामद

Sukma Encounter – सुकमा। जिले के गादीरास क्षेत्र में आज सुबह सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ (Sukma Encounter) में 5 लाख रुपये का ईनाम घोषित महिला माओवादी बूस्की नुप्पो ढेर हो गई। बूस्की नुप्पो मलांगीर एरिया कमेटी की मेंबर थी और सुकमा व दंतेवाड़ा जिलों में 9 गंभीर मामलों में वांटेड थी।
यह भी पढ़े :- राहुल गांधी को वोट नहीं मिलता तो हम क्या करें ?: BJP सांसद रविशंकर प्रसाद
मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों ने 315 बोर रायफल, विस्फोटक, वायरलेस सेट और नक्सली साहित्य समेत अन्य सामग्री बरामद की।
पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण ने बताया कि 18 सितंबर को गुफड़ी और पेरमापारा के जंगल-पहाड़ी क्षेत्रों में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी अभियान के दौरान आज सुबह डीआरजी टीम और माओवादी के बीच मुठभेड़ हुई।
प्रारंभिक जांच में मुठभेड़ में मारी गई माओवादी की पहचान दंतेवाड़ा जिला, अरनपुर थाना क्षेत्र, गांव रेवाली की निवासी 35 वर्षीय बूस्की नुप्पो के रूप में हुई है।
बूस्की नुप्पो पर थाना अरनपुर में 7, कुंआकोंडा में 1 और गादीरास में 1 मामला दर्ज है।
साथ ही मुठभेड़ स्थल से बरामद सामग्री में शामिल हैं:
- 1 × 315 बोर रायफल
- 5 × 315 रायफल कारतूस
- 1 × वायरलेस सेट
- 8 × डेटोनेटर
- 10 मीटर कोर्डेक्स वायर
- 4 × जिलेटिन रॉड
बारूद, रेडियो, बंडा, नक्सली साहित्य आदि
पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. ने माओवादी कैडरों से अपील की कि वे हिंसा का मार्ग छोड़कर सरकार की पुनर्वास योजना का लाभ उठाएं और मुख्यधारा में लौटें। (Sukma Encounter)



