सुकमा मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर, 3 जवान शहीद, 14 घायल

Sukma Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों एक बार फिर कायराना करतूत को अंजाम दिया है। दरअसल, नक्सलियों ने सर्चिंग पर निकले जवानों पर हमला कर दिया। हालांकि जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। साथ ही 6  नक्सलियों को ढेर कर दिया। हालांकि 3 जवान भी शहीद हुए हैं। साथ ही 14 जवान घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जारी है। बस्तर IG पी सुंदरराज ने इसकी जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें:- दान, दया, धर्म और अध्यात्म की नगरी आरंग अब राजा मोरध्वज नगरी के नाम से पहचानी जायेगी: बृजमोहन अग्रवाल

वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा और बीजापुर जिले की सीमा पर स्थित टेकलगुड़ेम गांव (थाना जगरगुंडा, सुकमा) में नक्सली मुठभेड़ की कड़ी निंदा की है। उन्होंने घटना में वीरगति प्राप्त करने वाले 3 जवानों की शहादत पर गहरा दुख प्रकट किया है।
CM साय ने शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मुठभेड़ में घायल 14 जवानों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए शासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने नए कैंप बनाए जा रहे हैं। (Sukma Naxalite Encounter)

उन्होंने कहा कि नक्सली जिन इलाकों को अब तक अपना समझ रहे थे, उन इलाकों में नक्सली आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों की दखल और बढ़ते प्रभाव से नक्सली बौखला गए हैं और कायराना हरकत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हर स्थिति में अपने जवानों के साथ मजबूती से खड़े हैं। नक्सलवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई दृढ़ता से जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश शहीद जवानों के परिवारजनों के साथ है। बता दें कि सुकमा जिले के टेकलगुड़ेम में नया कैंप स्थापित किया गया था। कैंप के नजदीक जोनागुडा-अलीगुडा की ओर गश्त के लिए कोबरा, एसटीएफ और डीआरजी के जवान निकले थे। बता दें कि टेकलगुड़ेम में ही साल 2021 में हुए नक्सली हमले में 23 जवान शहीद हुए थे। (Sukma Naxalite Encounter)

Related Articles

Back to top button