Ind vs Pak, Asia Cup 2025 : भारत-पाक मैच रद्द करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: “मैच है तो होने दीजिए”

Ind vs Pak, Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। याचिकाकर्ता ने 14 सितंबर को दुबई में होने वाले इस मैच को रद्द करने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए कहा – “मैच है तो होने दीजिए, इसमें इतनी जल्दी क्या है?
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh News : नवजात की टीकाकरण के बाद मौत, परिजन ट्रैक्टर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे
क्यों मांगा गया मैच रद्द करने का आदेश?
उर्वशी जैन के नेतृत्व में चार लॉ स्टूडेंट्स ने यह याचिका दायर की। इसमें कहा गया कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारत की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना राष्ट्रीय गरिमा और जनभावना के खिलाफ है। (Ind vs Pak, Asia Cup 2025)
याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया कि –
- पाकिस्तान के साथ मैच से गलत संदेश जाएगा।
- यह उन शहीदों और उनके परिवारों की भावनाओं को ठेस पहुंचाएगा, जिन्होंने आतंकियों के हाथों जान गंवाई।
- “देश की गरिमा और सुरक्षा मनोरंजन से पहले है।”
सुप्रीम कोर्ट का रुख
- न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी और न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई की बेंच ने साफ कहा –
- “मैच रविवार को है, इसमें इतनी जल्दी क्या है?”
- “हम इसमें कुछ नहीं कर सकते, मैच होने दीजिए।”
- इस तरह कोर्ट ने तत्काल सुनवाई और मैच रद्द करने की मांग को ठुकरा दिया।
राजनीतिक बयानबाजी भी तेज
भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने कहा –
- “पानी और खून साथ-साथ नहीं बह सकते, तो खून और क्रिकेट साथ-साथ कैसे चलेंगे?”
- उन्होंने ऐलान किया कि उनकी पार्टी इस मैच का विरोध करेगी और ‘सिंदूर रक्षा अभियान’ चलाएगी। (Ind vs Pak, Asia Cup 2025)



