Google Analytics —— Meta Pixel

Surajpur Double Murder Case : मां और बेटी के जनाजे को एसपी ने दिया कंधा, उमड़ा जनसैलाब

Surajpur Double Murder Case : सूरजपुर जिले में प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और बेटी की सोमवार को बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है। वहीं मंगलवार को मां और बेटी का जनाजा गृह ग्राम मनेंद्रगढ़ से उठाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने भी अंतिम यात्रा में शामिल होकर जनाजा को कंधा दिया।

यह भी पढ़े :- Air India Bomb Threat: छत्तीसगढ़ के कारोबारी के बेटे ने दी विमान उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस ने पकड़ा

मनेंद्रगढ़ के मौहारपारा कब्रिस्तान में मां और बेटी के शव को सुपुर्द ए खाक किया गया। अंतिम यात्रा में सभी समुदायों के लोग उपस्थित रहे। वहीं बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।

सभी समुदाय के लोगों ने दी श्रद्धांजलि

प्रधान आरक्षक तालिब शेख के गृह ग्राम से जनाजा निकाला गया. तालिब शेख की पत्नी और बेटी के जनाजे में सभी समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए. इस दौरान लोगों ने दुखी तालिब शेख और उनके परिजनों को सांत्वना दी और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

डिप्टी सीएम ने दिया कड़ी कार्रवाई का भरोसा

सूरजपुर की घटना (Surajpur Double Murder case) पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरूण साव ने कहा, सूरजपुर में जो घटना हुई है, वह अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई प्रारंभ की है. इस घटना में जो भी गुनहगार होगा, उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी. वहीं प्रदेश के गृहमंत्री और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भी इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। (Surajpur Double Murder case)

 

Back to top button
error: Content is protected !!