Air India Bomb Threat: छत्तीसगढ़ के कारोबारी के बेटे ने दी विमान उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस ने पकड़ा

Air India Bomb Threat: एयर इंडिया के विमान को उड़ाने की धमकी देने वाले नाबालिग को पुलिस ने हिसारत में लिया है। नाबालिग छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के जिले के कारोबारी का बेटा है। वहीं मुंबई पुलिस की विशेष 5 सदस्यीय टीम राजनांदगांव पहुंची है। जहां पर 17 साल के नाबालिग समेत 4 नाबालिग संदेहियों को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें:- सूरजपुर में डबल मर्डर के बाद बवाल, लोगों ने आरोपी के घर, गाड़ी और गोदाम को किया आग के हवाले
जांच में जुटी पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुआ बताया कि छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव का कारोबारी का नाबालिग पुत्र सोशल मीडिया पर इंडियन एयरलाइंस के विमान को उड़ाने की धमकी देने के मामले में आरोपी पाया गया है। जिसके बाद मुंबई पुलिस की विशेष 5 सदस्यीय टीम ने राजनांदगांव पहुंचकर 17 साल के नाबालिग समेत 4 नाबालिग संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
गौरतलब हो कि फ्लाइट नंबर AI 119 मुंबई से न्यूयार्क जाने वाली फ्लाइट में बम होने का ट्वीट करने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट में लैंडिंग करानी पड़ी थी। इसके बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर ने विशेष जांच टीम गठित की, जिसकी कमांड 2015 बैच के IPS मुंबई पुलिस के DCP मुंबई एयरपोर्ट मनीष कलवानिया कर रहे हैं। फिलहाल इस मामले में नाबालिग आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि आरोपी लड़के के पिता का नाम मांगी लाल अग्रवाल है, जो मोबाइल और कंप्यूटर का शॉप चलाते हैं। इनका बड़ा कारोबार है। किसी वजह से शॉप कुछ दिनों से बंद है। कारोबारी का घर पहले डोंगरगढ़ के बेलगांव में था। वहां से राजनांदगांव के सनसिटी में शिफ्ट हो गए हैं। चार साल से यहां रह रहे हैं।
जानिए पूरा मामला
एयर इंडिया के विमान ने देर रात 2 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट को टेकऑफ हुए थोड़ा ही समय बीता था कि उसे बम से उड़ाने की धमकी (Air India Bomb Threat) मिली। इस धमकी के बाद विमान को सुरक्षा कारणों से दिल्ली की ओर डायवर्ट कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में विमान नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर खड़ा है और यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। (Air India Bomb Threat)



