महिला आरक्षण बिल लोकसभा में हुआ पास, कल राज्यसभा में किया जाएगा पेश

Nari Shakti Vandan Bill: संसद के विशेष सत्र के तीसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन विधेयक पास हो गया है। पर्ची से हुई वोटिंग में बिल के समर्थन में 454 और विरोध में 2 वोट पड़े। महिला आरक्षण बिल पर वोटिंग के दौरान लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित रहे। कल (21 सितंबर) यह बिल राज्यसभा में पेश होगा। वहां से पास होने के बाद राष्ट्रपति की स्वीकृति के लिए जाएगा। राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलने के बाद यह कानून बन जाएगा। बिल पर चर्चा में 60 सांसदों ने अपने विचार रखे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि OBC आरक्षण के बिना यह बिल अधूरा है। जबकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि यह आरक्षण सामान्य, SC और ST में समान रूप से लागू होगा।

यह भी पढ़ें:- Women Reservation Bill: विधायक रंजना साहू ने देश की महिलाओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के लिए दी बधाई

उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद तुरंत ही जनगणना और डिलिमिटेशन होगा और महिलाएं की भागीदारी जल्द ही सदन में बढ़ेगी। विरोध करने से रिजर्वेशन जल्दी नहीं आएगा। राहुल गांधी ने कहा कि देश को चलाने वाले 90 में से सिर्फ 3 सेक्रेटरी ही OBC हैं। इसके जवाब में शाह ने राहुल का नाम लिए बिना कहा कि देश को सरकार चलाती है, सचिव नहीं। कोई एनजीओ चिट बनाकर दे देता है तो बोल देते हैं। कुल BJP सांसदों में 85 OBC से हैं। कुल भाजपा विधायकों में 27% OBC से हैं। कुल भाजपा MLC में 40% OBC हैं। कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि मैं राजनीति में आने से पहले IAS था। 1992 बैच का अफसर सेक्रेटरी बनेगा। उस समय किसकी सरकार थी। राहुल गांधी अपनी ही सरकार को कोस रहे हैं। (Nari Shakti Vandan Bill)

विधेयक पर डिबेट का जवाब देने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आए। उन्होंने कहा कि संविधान के संशोधित करने वाले 128वें संशोधन पर बात करने के लिए मैं खड़ा हूं। ये कहते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर शाह ने राहुल गांधी की तरह कहा- डरो मत। शाह ने कहा कि महिला आरक्षण बिल युग बदलने वाला विधेयक है। कल का दिन भारतीय संसद के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा। कल नए सदन का पहली बार श्री गणेश हुआ, कल गणेश चतुर्थी थी और पहली बार कई सालों से लंबित पड़े बिल को पास किया गया। देश में SC-ST के लिए जितनी सीटें आरक्षित हैं, उनमें से भी 33 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी।  कुछ लोगों के लिए महिला सशक्तीकरण चुनाव जीतने का मुद्दा हो सकता है, लेकिन मेरी पार्टी के लिए यह मान्यता का मुद्दा है। (Nari Shakti Vandan Bill)

Related Articles

Back to top button