पूर्व CM भूपेश बघेल ने EVM पर उठाए सवाल, कहा- PM का अकाउंट हैक हो सकता है तो EVM क्यों नहीं…?

Baghel Questions on EVM: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिली है। इसके बाद से कांग्रेस के नेता फिर से EVM पर सवाल उठाने लगे हैं। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी EVM पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मैं कुछ दिन पहले महासमुंद गया था, वहां पर एक बुजुर्ग महिला ने मुझे रोक कर कहा कि हमने तो वोट दिया था, हमारा वोट कहां गया? मंच पर कार्यक्रम के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति ने मुझसे कहा कि अब बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए, EVM से नहीं। पूर्व CM बघेल ने कहा कि यह बात लोगों तक पहुंच गई है कि EVM में खेल हो रहा है। हमें शुरू से इस पर विश्वास नहीं है। हमने यही मांग की है कि चुनाव EVM से नहीं बैलेट पेपर से होना चाहिए।

यह भी पढ़ें:- नक्सलियों के मांद सिलगेर पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा, कहा- बस्तर के बच्चे बनना चाहते हैं डॉक्टर और कलेक्टर

बघेल ने कहा कि जब प्रधानमंत्री का अकाउंट हैक हो सकता है तो EVM क्यों नहीं। पूर्व CM ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि जब दूसरे ग्रह पर यहां से बैठकर मशीन को ठीक किया जा सकता है। पेंटागन और PM का अकाउंट हैक हो सकता है तो EVM कौन सी बड़ी बात है। कांग्रेस पार्टी का शुरू से स्टैंड रहा है कि चुनाव बैलेट पेपर से होना चाहिए। EVM को हैक किया जा सकता है। 2018 में हम भारी बहुमत से जीते, इसके बाद निकाय चुनाव बैलेट से कराया। उसमें जीते तो हम पर सवाल उठाया जाता है कि जब हार जाते हैं, तभी हम EVM पर सवाल उठाते हैं। (Baghel Questions on EVM)

खुद को ठगा महसूस कर रहे किसान: पूर्व CM बघेल

पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि मोदी की गारंटी असफल है। किसानों को 2 साल का बोनस तक सही ढंग से नहीं मिला। वादा किया गया था कि किसानों को 2 साल का बोनस दिया जाएगा। जबकि यह पुराना बोनस दिया गया जो 2014-15 का था। उस साल सूखा भी पड़ा था। जिन किसानों को बोनस मिला भी है उनमें भी कई अभी परेशान है। कुछ लोग मर चुके हैं, कुछ लोगों में बंटवारा हो गया है, पर अब तक बोनस की राशि नहीं पहुंच पाई है। मोदी की पहली गारंटी पूरी तरीके से असफल रही है। किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में BJP को 54 सीटों पर जीत मिली है। वहीं कांग्रेस को सिर्फ 35 सीटों पर जीत हासिल हुई है। एक सीट गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को मिली है। (Baghel Questions on EVM)

Related Articles

Back to top button