Snake In Chhattisgarh : ये हैं छत्तीसगढ़ में पाए जानें वाले सबसे खतरनाक सांप, इनसे रहें सावधान

Snake In Chhattisgarh : सांप ऐसे जीव होते हैं जिनसे आपको डर भी लगता है और जो आपको दिलचस्प भी लगते हैं। सांपों (Snake In Chhattisgarh) की कई प्रजातियां इतनी घातक होती हैं कि उनके एक बूंद जहर से ही इंसान की मौत हो जाती है। जानें छत्तीसगढ़ (Snake In Chhattisgarh) में पाई जाने वाली दुनिया की खतरनाक सांपों की प्रजातियों के बारे में –

सॉ स्केलड वाइपर

यह ऐसा सांप होता है जिसकी लंबाई छोटी होती है पर इसकी फुर्ती, तेजी और आक्रामक प्रवित्ति इसे खतरनाक बना देती है। साथ ही इसका जहर घातक और जानलेवा होता है। इसके काटने से सालाना तकरीबन 5000 लोगों की मौत हो जाती है।

यह भी पढ़ें : Cyclone Sitrang : बांग्लादेश में तबाही मचाने के बाद भारत पहुंचा सितरंग, 4 राज्यों में रेड अलर्ट जारी

बैंडेडक्रेट

इस सांप की गिनती दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में होती हैं। इस सांप को आम बोलचाल की भाषा में अहिराज भी कहा जाता है। एक शोध के अनुसार इस सांप का जहर एक बार में करीब 60 लोगों की जान ले सकता है। यह सांप मुख्य रूप से जंगलों और नम जगहों पर पाए जाते हैं, इसलिए बारिश के समय इस सांप के पाए जाने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

Snake In Chhattisgarh : लाल मूंगा

यह सांपों की सबसे दुर्लभ प्रजातियों में से एक है। यह सांप मूंगे की तरह दिखता है। इस सांप का रंग लोगों को इसकी ओर आकर्षित होने के लिए मजबूर कर देता है। पर यह सांप खूबसूरत होने के साथ-साथ खतरनाक भी होता है। यह सांप बस्तर के जंगली इलाकों में पाया जाता है।

Snake In Chhattisgarh : रैट स्नैक

रेट स्नेक जिसे आम बोलचाल की भाषा में धामन भी कहा जाता है। यह सांप भारत के बहुत ही कम हिस्सों में पाया जाता है, छत्तीसगढ़ जिनमें से एक है। इस सांप का जहर बहुत जल्दी लोगों के शरीर में फैलता है। पर यह सांप शांत स्वभाव के होते हैं। यह सांप तब तक लोगों पर प्रहार नहीं करता, जब तक उसे कोई छेड़े न। यह सांप ज्यादातर आबादी वाले शहरों में पाए जाते हैं।

Snake In Chhattisgarh : करैत

यह भारत में पाए जाने वाले सांपों के परिवार में सबसे खतरनाक सांप माने जाते हैं। काम के दौरान अक्सर लोग इस सांप का शिकार बन जाते हैं। क्योंकि यह सांप खेतों, कम झाड़ी वाले जंगलों और आबादी वालें क्षेत्रों में पाए जाते हैं। इन सांपों का जहर इंसानों पर बहुत जल्दी असर करता है।

रसेल वाइपर

ये सांप खुली जगहों पर घूमते हैं इसलिए सांप के काटे जाने वाले ज्यादातर मामलों के लिए ये सांप ही जिम्मेदार होते हैं। यह भारत की चार सबसे बड़ी प्रजाती के सांपों में से एक हैं। इन सांपों की ज्यादातर प्रजातियां कर्वधा और गरियाबंद जिले में पाई जाती हैं।

Snake In Chhattisgarh : पाइथन

अगर को दुनिया का सबसे सुस्त सांप माना जाता है। अजगर ज्यादातर कीचड़ व नम जगहों पर पाए जाते हैं। पर अजगर में इतनी शक्ति होती है कि एक गाय के बछड़े को वह एक बार में ही निगल सकता है। छत्तीसगढ़ में पाए जाने वाले अजगर गहरे रंग के होते हैं।

यह भी पढ़ें : टीम इंडिया को पसंद नहीं आ रहा ऑस्ट्रेलिया का खाना, जानें क्यों प्रेक्टिस मैच खेलने से किया इंकार

Snake In Chhattisgarh : किंग कोबरा

किंग कोबरा दक्षिण पूर्व एशिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक है। ऐसा माना जाता है कि किंग कोबरा अगर किसी को डस ले और उसे इलाज न मिले तो आधे घंटे के अंदर उसकी मौत हो जाती है।

किंग कोबरा दुनिया का सबसे जहरीला सांप होने के साथ साथ सबसे लंबा भी होता है। यह सांप मुख्य रूप से उदंती सीतानदी अभ्यारण्य और बारनवापारा अभ्यारण्य के आसपास पाया जाता है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत सांप को मारने के लिए दोषी इंसान को 6 साल तक की कैद हो सकती है।

Related Articles

Back to top button