छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए जोर आजमाइश, आज प्रियंका गांधी बालोद और धमतरी में करेंगी प्रचार

Priyanka Gandhi Balod Tour: छत्तीसगढ़ में 17 नवंबर को दूसरे चरण के लिए 70 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इसके लिए केंद्रीय नेताओं और मंत्रियों का दौरा लगातार जारी है। इस बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी धमतरी और बालोद जिले के दौरे पर आ रही हैं। प्रियंका गांधी कुरूद और बालोद जिले में सभा को संबोधित करेंगी।। साथ ही बालोद में कांग्रेस प्रत्याशी संगीता सिन्हा और गुंडरदेही से कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर सिंह निषाद के पक्ष में वोट की अपील करेंगी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कल अंबिकापुर दौरे पर रहेंगे।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में मतदान के बीच नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CRPF जवान घायल

प्रियंका गांधी धमतरी जिले के कुरूद में कांग्रेस प्रत्याशी तारिणी चंद्राकर के समर्थन में आम सभा करेंगी। इसके बाद प्रियंका दोपहर लगभग 12.30 बजे रायपुर पहुंचेंगी और सीधे बालोद के लिए रवाना हो जाएंगी। प्रियंका 7 महीने में 6वीं बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही हैं। प्रियंका गांधी इससे पहले 25 फरवरी को कांग्रेस अधिवेशन में शामिल होने के लिए नवा रायपुर आई थीं। इसके बाद 12 अप्रैल को जगदलपुर में भरोसे के सम्मलेन में शामिल होने के लिए आई हुई थीं। 22 सितंबर को भिलाई में महिला सम्मलेन, 6 अक्टूबर को पंचायती राज्य सम्मलेन, 30 अक्टूबर को खैरागढ़ और बिलासपुर में रैली में शामिल हुईं थी। (Priyanka Gandhi Balod Tour)

 प्रियंका गांधी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

  • प्रियंका गांधी दोपहर 12.30 बजे रायपुर पहुंचेंगी।
  • प्रियंका रायपुर से बालोद के लिए रवाना हो जाएंगी।
  • प्रियंका गांधी दोपहर 1.15 बजे बालोद में आमसभा में शामिल होंगी।
  • दोपहर 2.20 बजे कुरूद के लिए रवाना होंगी।
  • प्रियंका दोपहर 2.50 बजे अटल मैदान कुरूद में आमसभा को संबोधित करेंगी।
  • शाम 4.20 को रायपुर पहुंचेंगी।
  • शाम 4.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 8 नवंबर यानी कल अंबिकापुर और जशपुर में चुनाव प्रचार करेंगे। राहुल अंबिकापुर में डिप्टी CM टीएस सिंहदेव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जशपुर में प्रत्याशी विनय कुमार भगत के पक्ष में भी चुनावी सभा करेंगे।राहुल गांधी हफ्तेभर में दूसरी बार छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। वे फरवरी में कांग्रेस के अधिवेशन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। 2 सितंबर को नवा रायपुर में राहुल गांधी युवा मितान क्लब, 25 सितंबर बिलासपुर, और 28-29 अक्टूबर को 2 दिवसीय दौरे पर थे। इसके बाद वो 8 अक्टूबर को प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। राहुल गांधी सुबह लगभग 11 बजे सीधा अंबिकापुर पहुचेंगे। अंबिकापुर के बाद वे जशपुर में चुनाव प्रचार करेंगे। सभी पार्टी के नेता अब दूसरे चरण के प्रचार के लिए जुट गए हैं। (Priyanka Gandhi Balod Tour)

Related Articles

Back to top button