ट्रेन की चपेट में आने से 3 बच्चों की मौत, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रही ट्रक ने ली 2 की जान

Karnataka Train Accident: कर्नाटक में दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां चेन्नई ट्रेन की चपेट में आने से दो भाइयों समेत तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक तीनों बच्चे दिव्यांग थे। उनकी उम्र 11 से 15 साल के बीच थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पटरी पार करते समय वे ट्रेन की चपेट में आ गए। तीनों बच्चों में से दो भाई मूक-बधिर थे। जबकि तीसरा बच्चा बोल नहीं सकता था। पुलिस ने बताया कि उनके माता-पिता चेन्नई में दिहाड़ी मजदूर हैं। पुलिस के मुताबिक रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:- आदि कैलाश के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार नदी में गिरी, हादसे में 6 लोगों की मौत

मृत बच्चों की पहचान सुरेश, रवि और मंजूनाथ के रूप में हुई है। इससे पहले बच्चे स्कूल की छुट्टियों के दौरान अपने माता-पिता से मिलने के लिए गए थे। कर्नाटक के टोपपुर के रहने वाले संजम पन्नन और उनके छोटे भाई हनुमनथप्पा जो चेन्नई के उपनगरों में भीख मांगकर अपनी आजीविका चला रहे थे, उनके यहां ही ये बच्चे रहते थे। मृत बच्चों में 15 साल का सुरेश सुनने में अक्षम था। जबकि 10 साल के रवि को बोलने में दिक्कत का सामना करना पड़ता था। इसी तरह 11 साल का मंजूनाथ भी सुनने में अक्षम था। तीनों बच्चे स्कूल की छुट्टियों के दौरान अपने माता-पिता से मिलने और कर्नाटक में अपनी दादी के पास रहने गए थे। (Karnataka Train Accident)

इधर, झारखंड के जमशेदपुर में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जा रहे ट्रक ने 18 से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दो लोगों की जान चली गई है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को ICU के TMH में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसा जमशेदपुर के बिष्टुपुर के पास स्थित बेलीबोधनवाला घाट के पास हुआ। ट्रक पर जुगसलाई नया बाजार समिति प्रतिमा विसर्जित करने मूर्ति लेकर आई थी। इस घटना के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर सांत्वना दी है। उन्होंने लिखा है कि जमशेदपुर में विसर्जन के दौरान हुए ट्रक हादसे में दो लोगों के निधन की दुखद खबर मिली। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दु:ख की यह विकट घड़ी सहने की शक्ति दे। (Karnataka Train Accident)

Related Articles

Back to top button