Delhi Yamuna Water Level : राजधानी में फिर होगा जल तांडव! यमुना फिर खतरे के निशान से ऊपर

Delhi Yamuna Water Level : राजधानी दिल्ली पर एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. यमुना नदी का जलस्तर खतरें के निशान से ऊपर बह रहा है. रविवार देर रात यमुना का जलस्तर बढ़कर 206.4 मीटर हो गया. वहीं रेलवे ने यमुना पर बने पुराने लोहे के पुल पर ट्रेनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है.

इसके साथ ही पुल के मरम्मत के काम को भी रोक दिया गया है. रेलवे ने रविवार देर रात ये जानकारी दी है. रेलवे ने बताया है कि ट्रेनों की आवाजाही को नई दिल्ली के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा. दिल्ली और शाहदरा के बीच मार्ग निलंबित रहेगा.

बाढ़ को लेकर एलजी ने अमित शाह से की बात

यमुना का जलस्तर (Delhi Yamuna Water Level) फिर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। इसे लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को दिल्ली के एलजी विनय सक्सेना से बात की है। दरअसल हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ा है।

लगातार बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, दिल्लीवालों की बढ़ी टेंशन

यमुना का जलस्तर (Delhi Yamuna Water Level) लगातार बढ़ रहा है। दोपहर 1 बजे के बाद से इसमें लगातार तेजी देखी जा रही है। ताजा अपडेट के मुताबिक, रात 8 बजे तक यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। यमुना का जलस्तर रात 8 बजे तक 206.37 मीटर पर है। हथिनी कुंड बैराज से रात 8 बजे तक 38831 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।

यमुना किनारे से लोगों को हटा रहा प्रशासन

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद से प्रशासन लोगों को हटा रहा है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को भी हटने को कहा गया है। प्रशासन ने रेस्क्यू बोट क्लब से कश्मीरी गेट तक निचले इलाकों को खाली कराने की घोषणा शुरू की है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : ITR Return: अगर डेडलाइन से पहले नहीं भरा ITR तो हो सकते हैं ये भारी नुकसान, जाने आखिरी तारीख 

वहीं राजस्व मंत्री आतिशी ने शनिवार को कहा था कि हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी (Delhi Yamuna Water Level ) में दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण बाढ़ के खतरे के मद्देनजर दिल्ली सरकार हाई अलर्ट पर है. उन्होंने आशंका जताई थी कि अगर जलस्तर 206.7 मीटर तक पहुंचता है, तो यमुना खादर के कुछ हिस्से जलमग्न हो सकते हैं.

बता दें कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ गया है. मौसम विभाग ने 25 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है.

Related Articles

Back to top button