LPG Gas Cylinder Price: आपकी रसोई में लगी महंगाई की आग, 50 रुपये बढ़े घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम

LPG Gas Cylinder Price: जुलाई महीने के 6वें दिन आम लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। कमर्शियल LPG सिलेंडरों के दाम घटने के बाद अब घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतें 48 दिनों बाद फिर बढ़ाई गई हैं। इंडियन ऑयल के मुताबिक नॉन-सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एक सिलेंडर पर अब आपको 50 रुपए ज्यादा देने होंगे। राजधानी दिल्ली में अब 14 किलो के सिलेंडर की कीमत 1003 रुपए से बढ़कर 1053 रुपए हो गई है।

यह भी पढ़ें:- Bhagwant Mann Marriage: कल दूसरी शादी करने वाले हैं पंजाब के मुख्यमंत्री, जानिए कौन है दुल्हन

बता दें कि 19 मई को पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दाम में 3 रुपए 50 पैसे की बढ़ोतरी की थी। वहीं कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में भी 8 रुपए का इजाफा किया गया था। बिहार के सुपौल में 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत-1157.5 रु., पटना-1151 रु., भागलपुर-1150.5 रु. और औरंगाबाद-1149.5 रु. है। इसी तरह मध्यप्रदेश के भिंड में 1132 रु., ग्वालियर-1137 रु. और मुरैना में 1137 रु. है। जबकि झारखंड के दुमका में 1110.5 रु. और रांची 1110.57 रु. है। (LPG Gas Cylinder Price)

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी

वहीं छत्तीसगढ़ के कांकेर में 1141 रु. और रायपुर में 1124 रु. है। उत्तरप्रदेश के सोनभद्र में 1140 रु. है। एक साल में गैस सिलेंडर 218.50 रुपए महंगा हुआ है। दिल्ली में 1 जुलाई 2021 को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 834.50 रुपए थी, जो अब 1053 रुपए पर पहुंच गई है। यानी बीते एक साल में घरेलू गैस सिलेंडर कीमत 218.50 रुपए बढ़ी है। इस पर मिलने वाली सब्सिडी भी खत्म कर दी गई है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 1 जुलाई को कटौती की गई थी। इससे द‍िल्‍ली में 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2219 रुपए से घटकर 2021 रुपए हो गई। इसी तरह कोलकाता में 2322 रुपए के मुकाबले अब यह स‍िलेंडर 2140 रुपए में म‍िलेगा। मुंबई में कीमत 2171.50 रुपए से घटकर 1981 रुपए और चेन्‍नई में 2373 से घटकर 2186 रुपए हो गई। (LPG Gas Cylinder Price)

दिल्ली में 14.2 क‍िलो वाले गैस स‍िलेंडर की कीमत 1003 रु

दिल्ली में गैस सिलेंडर की दरों में 198 रुपए, कोलकाता में 182 रुपए, मुंबई में 190.50 रुपए और चेन्नई में 187 रुपए की कमी आई है। पिछले महीने जून में कॉमर्शियल सिलेंडर की दरों में 135 रुपए की कमी की गई थी। हालांकि, तेल कंपन‍ियों की तरफ से घरेलू गैस स‍िलेंडर में क‍िसी तरह की राहत नहीं दी गई। दिल्ली में 14.2 क‍िलो वाले गैस स‍िलेंडर की कीमत 1003 रुपए है।

इस तरह चेक कर सकते हैं सिलेंडर के दाम

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए सबसे पहले आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा, जहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। इस लिंक http://www.iocl.com/Products/Indanegas.aspx पर आप अपने शहर के गैस सिलेंडर के दाम चेक कर सकते हैं। सरकार एक साल में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलेंडर लेना चाहते हैं तो उन्हें बाजार मूल्य पर सिलेंदर खरीदना पड़ेगा। ऑयल कंपनियां हर महीने गैस सिलेंडर की कीमत की समीक्षा करती हैं, जिसकी वजह से गैस सिलिंडर की कीमत हर महीने बदलती है। वहीं इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं, जिससे कीमत बढ़ते और घटते रहते हैं। (LPG Gas Cylinder Price)

Related Articles

Back to top button