इंडी अलायंस की पतंग उड़ने से पहले ही कट गई: PM नरेंद्र मोदी

PM Modi in Jalore: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के जालौर में विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया। साथ ही कहा कि भाजपा और जालौर सिरोही की रिश्ता बहुत खास है। आपने हर बार भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दिया है। इस बार भी जालोर सिरोही यही कह रहा है- फिर एक बार मोदी सरकार। पहले चरण के मतदान में आधे राजस्थान ने कांग्रेस को बराबर की सजा दी है। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत राजस्थान ये जानता है कि कांग्रेस कभी भी मजबूत भारत बना ही नहीं सकती। देश को ऐसी कांग्रेस सरकार नहीं चाहिए। देश को 2014 के पहले जो हालात थे, वो हालात दोबारा नहीं चाहिए।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से हाल-बेहाल, सभी स्कूलों में कल से 15 जून तक अवकाश घोषित

PM मोदी ने कहा कि कांग्रेस की कमजोर सरकार को आते-जाते लोग भी धमकाते थे, हर कोई देश को लूटने में जुटा था। प्रधानमंत्री को तो कोई पूछता ही नहीं था, सरकार रिमोट कंट्रोल से चला करती थी। कैबिनेट से पास हुए अध्यादेश को उनकी पार्टी के ही एक नेता मीडिया की मीटिंग बुला कर फाड़ कर फेंक देते हैं। अस्थिरता की प्रतीक कांग्रेस पार्टी और उनका कुनबा, देश को चला सकता है क्या? आज कांग्रेस पार्टी की जो हालत हुई है, उसकी गुनहगार वो खुद है। कांग्रेस ने देश पर 60 सालों तक राज किया। इसी कांग्रेस ने हमारी माताओं बहनों को शौचालय, गैस, बिजली, पानी, बैंक अकाउंट जैसी छोटी-छोटी चीजों के लिए तरसाया। इसी कांग्रेस ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार का दीमक फैलाकर देश को खोखला कर दिया। इन्हीं पापों की सजा देश उनको दे रहा है। (PM Modi in Jalore)

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिस पार्टी के कभी 400 सांसद जीते थे, आज वो 300 सीट पर चुनाव नहीं लड़ पा रही है। आज कांग्रेस की हालत ये है ​कि उन्हें उम्मीदवार नहीं मिल पा रहे हैं। इन्होंने अवसरवादी इंडी अलायंस बना लिया है, जिसकी पतंग उड़ने से पहले ही कट गई है। मोदी ने गारंटी दी है कि हर परिवार में 70 साल के ऊपर की आयु के बुजुर्गों के इलाज का 5 लाख रुपये तक का खर्च दिल्ली में बैठा उनका ये बेटा उठाएगा। एक बेटे के रूप में मां-बाप की सेहत का ध्यान रखना मेरा दायित्व है। अभी हमें राजस्थान के विकास को, देश के विकास को नई बुलंदी देनी है। ये संकल्प लेकर मैं चल पड़ा हूं। भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाना है। ‘विकसित भारत-विकसित राजस्थान’ बनाना है। (PM Modi in Jalore)

उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान में आधे राजस्थान ने कांग्रेस को बराबर की सजा दी है, उनको बराबर का सबक सिखाया है। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत राजस्थान ये जानता है कि कांग्रेस कभी भी मजबूत भारत बना ही नहीं सकती। देश को ऐसी कांग्रेस सरकार नहीं चाहिए। देश में 2014 से पहले के हालात वापस नहीं होने चाहिए। हर कोई कांग्रेस की कमजोर सरकार को धमकाते थे। हर कोई देश को लूटने में जुटा था। प्रधानमंत्री को तो कोई पूछता ही नहीं था। सरकार रिमोट कंट्रोल से चला करती थी। आप कल्पना करिए कि कैबिनेट ने जो निर्णय पास किया हो, देश की संवैधानिक संस्था ने जो निर्णय पास किया हो, उसको उनकी पार्टी के ही एक नेता भरे मीडिया की मीटिंग बुलाकर बड़े रौब से उस अध्यादेश को फाड़कर फेंक देते हैं। क्या ऐसी दुर्बल अवस्था देश को मजबूत बना सकती है क्या। (PM Modi in Jalore)

Related Articles

Back to top button