पिछले 24 घंटों में 4 डिग्री गिरा छत्तीसगढ़ का तापमान, जानें कहां पड़ रही सबसे ज्यादा ठंड

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh News) में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के मैदानी जिलों में भी अब पारा गिरने लगा है। दुर्ग जिले में पिछले 24 घंटे में 4 डिग्री तक तापमान गिर गया है। इसी तरह पूरे प्रदेश में पारा 1 से 4 डिग्री के बीच कम हुआ है। प्रदेश (Chhattisgarh News) में सर्वाधिक तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस महासमुंद में और सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 09.5 डिग्री सेल्सियर नारायणपुर में दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें : सऊदी अरब वीजा नियमों में किया बदलाव, अब भारतीय नागरिकों को नहीं होगी पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट की जरूरत

Chhattisgarh News : अचानक गिरा 4 डिग्री पारा

दरअसल छत्तीसगढ़ में उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा हवाओं का आगमन हो रहा है। इसके कारण प्रदेश में ठंड बढ़ रही है। रायपुर मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आज से न्युनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होने की सम्भावना है। वहीं अधिकतम तापमानों में प्रदेश के सभी संभागों में खास परिवर्तन नहीं हुआ है। पांचों संभाग में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री के बीच ही है। लेकिन प्रदेश के बिलासपुर और बस्तर संभागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम, दुर्ग संभाग में सामान्य से 4 डिग्री कम दर्ज किया गया है।

कहां कितना है तापमान

रायपुर मौसम विभाग ने जिलेवार टेंपरेचर जारी किया है। इसके अनुसार रायपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री है। रायपुर के ही माना एयरपोर्ट पर अधिकतम 30.5 डिग्री और न्यूनतम 15.7 डिग्री दर्ज किया गया है. बिलासपुर में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 14.8 डिग्री दर्ज किया गया है। पेंड्रा रोड पर अधिकतम तापमान 27.6 और न्यूनतम 12 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। जगदलपुर में अधिकतम 29.1 डिग्री और न्यूनतम 11.9 डिग्री दर्ज किया गया है। दुर्ग में अधिकतम 30.8 डिग्री और न्यूनतम 13.2 डिग्री दर्ज किया गया है और राजनांदगांव में अधिकतम 30.5 और न्यूनतम 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें : सैकड़ों कर्मचारियों ने ट्विटर से दिया इस्तीफा, मस्क को कहा- तानाशाह, पागल और अहंकारी

Chhattisgarh News : कोरिया में तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस

रायपुर मौसम विभाग ने ठंड के और अधिक बढ़ने और पारे में और गिरावट की संभावना जताई है। मौसम विभाग के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर से शुष्क और ठंडी हवाओं का आगमन हो रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकतम तापमान में तो कोई खास परिवर्तन नहीं होगा लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होने की सम्भावना है। आज सुबह कोरिया में सबसे कम 10.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button