PM मोदी ने श्रीलंका और मॉरिशस में लॉन्च किया UPI, कहा- भारत की नीति है- नेबरहुड फर्स्ट

PM Modi on UPI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनॉथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दोनों देशों में UPI यानी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस सेवाओं के शुभारंभ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अब श्रीलंका और मॉरीशस जाने वाले भारतीय नागरिकों के साथ-साथ भारत की यात्रा करने वाले मॉरीशस के नागरिक भी UPI का इस्तेमाल कर सकेंगे। हाल ही फ्रांस में भी UPI सर्विस की शुरुआत हुई थी। इस दौरान PM नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें:- विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें युवा: प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र के तीन मित्र देशों के लिए ये विशेष दिन है। हम अपने ऐतिहासिक संबंधों को हम आधुनिक डिजिटल रूप से जोड़ रहे हैं। ये हमारे लोगों के विकास के लिए हमारे ​कमिटमेंट का प्रमाण है। फिनटेक कनेक्टिविटी के माध्यम से केवल क्रॉस बॉर्डर लेनदेन को ही नहीं, क्रॉस बॉर्डर कनेक्शन को भी बल मिलेगा। भारत में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर से एक क्रांतिकारी परिवर्तन आया है। हमारे छोटे से छोटे गांव में, छोटे से छोटे व्यापारी भी डिजिटल भुगतान कर रहे हैं क्योंकि इसमें सुविधा के साथ-साथ तीव्रता भी है। पिछले साल UPI के माध्यम से रिकॉर्ड 100 बिलियन से ज्यादा का लेनदेन हुआ है। (PM Modi on UPI)

PM मोदी ने कहा कि फिनटेक कनेक्टिविटी के माध्यम से सिर्फ क्रॉस-बॉर्डर लेनदेन को ही नहीं, क्रॉस बॉर्डर कनेक्शन को भी बल मिलेगा। भारत का यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी UPI, अब नया दायित्व निभा रहा है- यूनाइटिंग पार्टनर्स विद इंडिया। भारत में डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर से एक क्रांतिकारी बदलाव आया है। हमारे छोटे से छोटे गांव में छोटे से छोटा व्यापारी भी डिजिटल पेमेंट्स कर रहा है क्योंकि इसमें सुविधा के साथ-साथ स्पीड भी है। भारत की नीति है- नेबरहुड फर्स्ट। हमारा समुद्री दृष्टिकोण है- ‘सागर’, यानी क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास। हमारा लक्ष्य है- पूरे क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास। भारत अपने विकास को अपने पड़ोसी मित्रों से अलग रखकर नहीं देखता। (PM Modi on UPI)

उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि श्रीलंका और मॉरीशस के UPI प्रणाली से जुड़ने से दोनों देशों को भी लाभ मिलेगा। मुझे खुशी है कि एशिया में नेपाल, भूटान, सिंगापुर और Gulf में UAE के बाद अब मॉरीशस से RuPay कार्ड की अफ्रीका में शुरुआत हो रही है। इससे मॉरीशस से भारत आने वाले लोगों को भी सुविधा होगी। कोविड महामारी के दौरान COWIN प्लेटफॉर्म के जरिए भारत ने दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया था। प्रौद्योगिकी के प्रयोग से पारदर्शिता बढ़ी है और भ्रष्टाचार में कमी आई है। अर्थव्यवस्था भी ज्यादा समावेशी होती जा रही है। लोग अब सरकार पर पहले जैसा भरोसा कर रहे हैं। भारत अपनी विकास को अपने पड़ोसियों की विकास से अलग नहीं देखता है। (PM Modi on UPI)

Related Articles

Back to top button