Rakesh Tikait Announcement: राकेश टिकैत ने फिर दी बड़े आंदोलन की दी चेतावनी, जानिए क्या है पूरा मामला

Rakesh Tikait Announcement: UP के संतकबीरनगर के बाजार पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने एक बार फिर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों और आम जनता से किए गए वादे भूल गई है। इसलिए भाकियू जल्द ही देश में एक बड़ा आंदोलन करेगी। बता दें कि भाकियू नेता सोमवार को खलीलाबाद के घनश्यामपुर में जिलाध्यक्ष जनार्दन मिश्रा के आवास पर पहुंचे थे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें:- Government Job In CG: छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन पदों पर होगी भर्ती

वहीं पत्रकार वार्ता में उन्होंने सरकार को घेरते हुए आंदोलन शुरू करने की बात कही। कहा कि बेंगलुरु में मेरे ऊपर हमला करने वाले शख्स का कनेक्शन भाजपा से था। जो हमले के समय भाजपा का नारा लगा रहा था। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर हमला करने वाला एक बड़ा अपराधी है। इसके खिलाफ हत्या सहित कई गंभीर मामलों में मुकदमे भी दर्ज हैं। कहा किसानों के सामने बड़ी समस्या है। किसानों को पैदावार का सही भाव नहीं मिल पाता है, जबकि यहां धान की ज्यादा पैदावार होती है। बाहर के व्यापारी आते हैं और उनके धान को सस्ते दामों में लेकर चले जाते हैं। (Rakesh Tikait Announcement)

लोगों ने आंदोलन का रास्ता सीख लिया: राकेश

उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी, महंगाई, ध्वस्त शिक्षा व्यवस्था, बिजली की समस्या और किसान का मुद्दा सबसे बड़ी समस्या है। लोगों ने आंदोलन का रास्ता सीख लिया है। लोग अलग-अलग तरह से आंदोलन करेंगे। इसके माध्यम से अपनी बात सरकार तक पहुंचाएंगे। कहा कि भाकियू किसानों की समस्याओं के साथ ही समाज के हर वर्ग के लिए कार्य करती है। पूरे देश में सरकार की किरकिरी हो रही है, इसलिए हमें टारगेट किया जा रहा है।

MSP पर कोई कानून नहीं बना: टिकैत

टिकैत ने कहा कि आंदोलन के दौरान केंद्र सरकार ने जो वादा किया था। अभी तक उनमें एमएसपी पर कोई कानून नहीं बनाया गया। किसानों पर किए गए फर्जी मुकदमे हरियाणा और पंजाब सरकार ने तो वापस ले लिया, लेकिन UP सरकार ने अभी तक किसानों के मुकदमे वापस नहीं लिए। अभी तक MSP पर कोई कानून नहीं बनाया गया है। (Rakesh Tikait Announcement)

राम हमारे दिलों में बसते हैं: टिकैत

उन्होंने कहा कि हम भी रघुवंशी हैं, राम हमारे दिलों में बसते हैं। बीजेपी के लोग सिर्फ बलि प्रथा के पुजारी हैं, लेकिन अब कत्ल प्रथा वाले बन गए हैं। उन्होंने कहा कि 16, 17, 18 जून हरिद्वार में अगले छह महीने की रणनीति तैयार किए जाएंगे। इस अवसर पर राम किशोर पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष, युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह, परवीन मलिक, टीनू चौधरी, राजेश सिंह, अशोक कुमार मिश्र, जर्नादन मिश्र, राजकमल मिश्र, इंद्रेश कुमार मौजूद रहे। बता दें कि इससे पहले भी किसान नेता राकेश टिकैत आंदोलन की चेतावनी दे चुके हैं। (Rakesh Tikait Announcement)

Related Articles

Back to top button