Good Morning Balodabazar: 4 जून को गुड मॉर्निग बलौदाबाजार की दूसरी कड़ी का आयोजन

बलौदाबाजार: कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन, खेल और युवा कल्याण विभाग,पंचायत,नगरीय निकाय विभागों के संयुक्त तत्वावधान में गुड़ मॉर्निग बलौदाबाजार (Good Morning Balodabazar) की दूसरी कड़ी का आयोजन 4 जून को सुबह 6 बजे से 8 बजे किया जाएगा। अब कार्यक्रम को विस्तार करते हुए जिला मुख्यालय सहित सभी नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में भी आयोजन किया जाएगा। इसके लिए कलेक्टर डोमन सिंह ने संबंधित अधिकारियों को शत प्रतिशत तैयारी के निर्देश दिए हैं। जिला मुख्यालय में गुड़ मॉर्निग बलौदाबाजार स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा, जहां पर जुम्बा,विभिन्न प्रकार के खेल कूद और योगासन का अभ्यास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- Balodabazar News Update: किसान धान के बदलें अन्य फसलों पर दे जोर: कलेक्टर

कार्यक्रम के संबंध में कलेक्टर डोमन सिंह ने बताया कि कोविड से बचाव और रोग प्रतिरोधकता क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कोविड के चलते बहुत से लोगों ने आउटडोर खेल कूद बंद कर दिए है। पुन खेल कूद को बढ़ाने,योग एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य (Good Morning Balodabazar) से यह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम माह के पहले शनिवार को करनें का लक्ष्य रखा गया है। कलेक्टर ने सभी जिला वासियों से आग्रह करतें हुए कार्यक्रम में शामिल होकर सफल बनाने का आह्वान किया है।

Good Morning Balodabazar
Good Morning Balodabazar

कार्यक्रम के संयोजक बलौदाबाजार SDM प्रतिष्ठा ममगाईं ने कहा कि कार्यक्रम में स्थानीय नागरिक अधिक से अधिक लोग शामिल हो इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिला खेल अधिकारी प्रीति बंछोर (Good Morning Balodabazar) ने बताया की कार्यक्रम में वॉलीबॉल,फुटबॉल, क्रिकेट,बैडमिंटन,जुडो कराटे, साइक्लिंग जैसे खेल भी शामिल है। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारी भी अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

7 मई को हुई थी शुरुआत

बता दें कि 7 मई को बलौदाबाजार कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर जिला मुख्यालय स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुड मार्निंग बलौदाबाजार (Good Morning Balodabazar) कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था। कार्यक्रम में फिटनेस के लिए संदेश देने के उद्देश्य से कलेक्टर डोमन सिंह समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी गण बच्चों के संग जमकर दौड़ लगाए। कार्यक्रम में जुम्बा, योगा और खेलों की धूम रही। जिमसें लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान पर्यावरण सरंक्षण के प्रति संदेश देने के उद्देश्य से पक्षियों के चारे पानी के लिए सकोरा का भी वितरण किया गया। 

Related Articles

Back to top button