Trending

Chhattisgarh Pradesh Sahu Sangh : प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष पद पर टहल सिंह साहू निर्वाचित हुए, पढ़े पूरी खबर

Chhattisgarh Pradesh Sahu Sangh Chunav : छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ का चुनाव आज भामाशाह छात्रावास टिकरापारा, रायपुर में संपन्न हुआ। प्रदेश अध्यक्ष पद पर टहल सिंह साहू 57 मतों के साथ निर्वाचित हुए। प्रदेश उपाध्यक्ष (पुरुष वर्ग) से भुनेश्वर साहू गरियाबंद व प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला वर्ग) से मोहन कुमारी साहू जांजगीर चाम्पा निर्वाचित हुई। इस चुनाव में कुल मतदाता 113 (डेलीगेट सहित) ने अपने मताधिकार का उपयोग किये। मतदान हेतु तय समय अनुसार 12 बजे से मतदान शुरू हो गया था। मतदान पश्चात मतगणना कर निर्वाचित प्रत्याशियों की घोषणा की गई।

  • प्रदेश अध्यक्ष : टहल सिंह साहू बालोद
  • प्रदेश उपाध्यक्ष (पुरुष) : भुनेश्वर साहू गरियाबंद
  • प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला) : श्रीमती मोहन कुमारी साहू जांजगीर-चाम्पा

यह भी पढ़ें : Importance of Number Nine: जन्म दिनांक से जानिए अंक की विशेषता, पढ़ें अंक 9 का क्या हैं महत्व

प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु मत

  1. बरसाती साहू – रायपुर – 02
  2. धनंजय साहू – बलौदाबाजार – 03
  3. मेघराज साहू – रायपुर – 03
  4. शान्तनु साहू – रायपुर – 47
  5. टहल सिंह साहू – बालोद – 57

(एक मत निरस्त)

प्रदेश उपाध्यक्ष (पुरुष) पद हेतु मत

  1. गोविन्द साहू मेघावाले (धमतरी) -09
  2. भुनेश्वर साहू – गरियाबंद – 49
  3. दुजेराम साहू – रींवा (आरंग) – 07
  4. विनोद कुमार साहू – बलरामपुर – 07
  5. पुरुषोत्तम साहू – सारंगढ़ – 40

(एक मत निरस्त)

प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला) पद हेतु मत

  1. त्रिवेणी साहू – टेमरी (रायपुर) – 09
  2. रोहणी साहू भाटागांव (रायपुर) – 01
  3. मोहन कुमारी साहू – जांजगीर – 58
  4. चन्द्रकुमारी साहू – भिलाई  – 44

(एक मत निरस्त)

प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु कुल 5 प्रत्याशी व प्रदेश उपाध्यक्ष (पुरुष वर्ग) से 5 एवं प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला वर्ग) से 4 प्रत्याशी ने चुनाव में हिस्सा लिए थे। यह चुनाव नये नियमावली के अनुसार संपन्न हुआ।  

निर्वाचन अधिकारी रमेश साहू (अधिवक्ता) ने बताया, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष व दो प्रदेश उपाध्यक्ष (एक पुरुष व एक महिला) का आज निर्वाचन हुआ। इस चुनाव में कुल मतदाता 113 अपने मत का उपयोग किये। इसमें 31 जिलों से 93 (प्रत्येक जिले से एक अध्यक्ष व दो उपाध्यक्ष का मत) व 20 डेलीगेट छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव की निर्वाचन प्रक्रिया में अपने मत उपयोग किये। मतदान के लिए दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक समय निर्धारित किया गया था, मतदान के पश्चात मतगणना कर चुनाव नतीजों की घोषणा किया गया। 

निर्वाचन अधिकारी रमेश साहू ने इस निर्वाचन को सफल बनाने के लिए सभी सामाजिक जनों का हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी हैं। 

चुनाव को सफल बनाने के लिए पर्यवेक्षक रामलाल गुप्ता साहू राष्ट्रीय महासचिव अभा. तैलिक साहू महासभा, निर्वाचन अधिकारी रमेश कुमार साहू (शासकीय अधिवक्ता), सहायक निर्वाचन अधिकारी आनंद राम साहू, नन्द कुमार साहू (अधिवक्ता), नन्द कुमार साहू (अधिवक्ता), श्रीमती सुशीला साहू, हरीश साहू (अधिवक्ता), डॉ. तोमन साहू, व्यवस्था प्रभारी हनुमंत प्रसाद साहू, व्यवस्था सहायक चन्द्र प्रकाश साहू, गोपी साहू, नारायण साहू व टीकाराम साहू ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

(Chhattisgarh Pradesh Sahu Sangh Chunav)

Related Articles

Back to top button