PM मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को गिफ्ट किए दस दानम, जानिए क्या है इसकी खासियत

PM Modi gift Biden: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्हाइट हाउस में प्राइवेट डिनर के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को ‘दस दानम’ गिफ्ट किया। बता दें कि भारत में परंपरा है कि पूर्णिमा के एक हजार चांद देखने वाले को ये दान दिया जाता है। कैलेंडर कैलकुलेशन के मुताबिक किसी भी व्यक्ति की उम्र 80 साल 8 महीने होने पर वह एक हजार फुल मून देख चुका होता है। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन भी लगभग इसी उम्र के हैं। नवंबर में वे अपना 81वां जन्मदिन मनाएंगे। इसलिए PM मोदी ने उन्हें ये गिफ्ट दिया।

यह भी पढ़ें:- 600 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 10 लोगों की मौत

दरअसल, PM मोदी अमेरिका दौरे के दूसरे दिन बुधवार को रात करीब 9 बजे व्हाइट हाउस पहुंचे थे, जहां राष्ट्रपति बाइडेन और फर्स्ट लेडी ने उनका स्वागत किया। डिनर में भारतीय NSA अजित डोभाल और अमेरिका के NSA जेक सुलिवन मौजूद थे। डिनर मेन्यू में बाइडेन का पसंदीदा पास्ता और आइसक्रीम शामिल थी। डिनर के दौरान PM मोदी ने उन्हें मैसूर के चंदन से बना एक खास बॉक्स गिफ्ट किया, जिसे जयपुर के कारीगरों ने बनाया है। इस बॉक्स के अंदर भगवान गणेश की एक मूर्ति और चांदी के एक दीये के साथ छोटी-छोटी डिब्बियों में 10 गिफ्ट्स हैं। (PM Modi gift Biden)

अमेरिकी राष्ट्रपति को दिए गए ये सभी गिफ्ट्स भारतीय परंपरा के मुताबिक तय किए गए हैं। इनके अलावा प्रधानमंत्री ने अमेरिका की फर्स्ट लेडी को डायमंड भी गिफ्ट किया। PM ने बाइडेन को चंदन की लकड़ी से बने बॉक्स में दस दानम के प्रतीक दिए हैं। इस बॉक्स के अंदर चांदी के दस छोटे डिब्बे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को भगवान गणेश की मूर्ति और दीया भेंट किया। दोनों ही चीजें चांदी से बनी हैं और इन्हें हाथ से बनाया गया है।  (PM Modi gift Biden)

बता दें कि दस दानम में पहला स्थान गोदान का है। हालांकि इसके प्रतीक के तौर पर चांदी से मढ़ा नारियल रखा गया है। इसे पश्चिम बंगाल के कारीगरों ने बनाया है। दूसरा स्थान भूदान का है। इसमें जमीन का हिस्सा भेंट किया जाता है। इसके प्रतीक के तौर पर चंदन का टुकड़ा शामिल किया गया है। इसे कर्नाटक के मैसूर से लाया गया। तीसरे स्थान पर तिलदान आता है। इसके लिए सफेद तिल बॉक्स में रखे गए हैं, जिन्हें तमिलनाडु में उगाया जाता है। चौथे स्थान पर हिरण्यदान यानी सोने का दान होता है। बॉक्स में 24 कैरेट शुद्धता का हैंडमेड सोने का सिक्का रखा गया है। इसे राजस्थान के कारीगरों ने बनाया है। (PM Modi gift Biden)

वहीं पांचवें स्थान पर आज्ञादान है। इसके तहत घी या मक्खन दिया जाता है। बॉक्स में जो घी रखा गया है, उसे पंजाब से मंगाया गया है। दस दानम में छठा स्थान वस्त्रदान का है। इसके लिए झारखंड में हाथ से बुना जाने वाला टसर रेशम का कपड़ा बॉक्स में रखा गया है। दस दानम में सातवां स्थान धान्य यानी अनाज के दान का है। इसके लिए बॉक्स में लंबे दाने वाले चावल रखे गए हैं। इन्हें उत्तराखंड से लाया गया है। आठवें स्थान पर गुड़ का दान आता है। बॉक्स में इसके लिए गुड़ का एक टुकड़ा रखा गया है। इसे महाराष्ट्र से मंगाया गया है।

नौवें स्थान पर रौप्यदान यानी चांदी का दान किया जाता है। बॉक्स में 99.5 प्रतिशत शुद्ध चांदी का सिक्का रखा गया है। इसे राजस्थान के कारीगरों ने तैयार किया है। दस दानम में आखिरी और 10वां हिस्सा नमक के दान का है। इसके लिए बॉक्स में गुजरात मे बना हुआ नमक रखा गया है। PM मोदी ने राष्ट्रपति बाइडेन को 10 प्रिंसिपल्स ऑफ उपनिषद किताब का फर्स्ट एडिशन भी गिफ्ट किया। ​​​​​​वहीं अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन को 7.5 कैरेट का इको-फ्रेंडली ग्रीन डायमंड भेंट किया। (PM Modi gift Biden)

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिटर्न गिफ्ट भी मिला है। डिनर के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन ने PM मोदी को 20वीं सदी की एक बुक गैले, विंटेज अमेरिकी कैमरा, अमेरिकी वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी से जुड़ी एक किताब और रॉबर्ट फ्रॉस्ट की संग्रहित कविताओं के पहले संस्करण की कॉपी गिफ्ट की। वहीं अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के स्ट्रैटजिक कम्युनिकेशन कोऑर्डिनेटर और व्हाइट हाउस प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि भारत और अमेरिका के राजनेताओं की मुलाकात दोनों देशों के बीच अगले 10 से 15 सालों की पार्टनरशिप को परिभाषित करने जा रही है। (PM Modi gift Biden)

Related Articles

Back to top button