आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

CM Sai Jashpur Tour: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज (2 मार्च) जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही जिला और क्षेत्रवासियों को विकासकार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री साय फरसाबहार विकासखंड के तामामुंडा में स्थित गिरी गोवर्धन पर्वत में सार्वजनिक सांस्कृतिक मंडप का लोकार्पण करेंगे। यहां गिरी गोवर्धन पर्वत में बने सांस्कृतिक मंडप और 3 मार्च से निरंतर 24 घंटे तक होने वाले ‘‘हरे कृष्ण, हरे राम’’ नाम का उच्चारण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- जशपुर जिले में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइकों की भिड़ंत में 4 युवकों की मौत

मुख्यमंत्री साय यहां कलश यात्रा और अधिवास कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। CM साय इसी तरह विकासखंड फरसाबहार के अंतर्गत ही तपकरा में आयोजित आमसभा में शामिल होंगे और सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे। साथ ही वे गायत्री महायज्ञ में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड के डांडटोली में आयोजित शहीद वीर बुद्ध भगत जयंती समारोह में शामिल होकर आमजनों को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री साय इस दौरान जिला मुख्यालय जशपुर में आयाजित स्व. शत्रुंजय प्रताप सिंह जुदेव स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। (CM Sai Jashpur Tour)

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक CM रायपुर से हेलीकॉप्टर में रवाना होकर सुबह 11.15 बजे जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के तामामुंडा पहुंचेंगे, जहां सार्वजनिक सांस्कृतिक मंडप का लोकार्पण करेंगे और आम सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 12.45 बजे जशपुर पहुंचेंगे और वहां से 1.45 बजे मनोरा विकासखंड के डांडटोली पहुंचेंगे। वे वहां शहीद वीर बुद्ध भगत जयंती समारोह में शामिल होने के बाद हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 3.25 बजे तपकरा पहुंचेंगे। CM साय वहां लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद आम सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री तपकरा से कार द्वारा शाम 7 बजे जशपुर पहुंचेंगे और वहां 7.30 बजे स्वर्गीय शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। CM साय कार्यक्रम के बाद रात 8 बजे जशपुर से कार द्वारा रवाना होकर 8.45 बजे बगिया पहुंचेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। (CM Sai Jashpur Tour)

Related Articles

Back to top button