खुलकर सामने आ गया कांग्रेस का हिंदू विरोधी चेहरा: बृजमोहन अग्रवाल

Brijmohan on Congress Manifesto: वरिष्ठ भाजपा नेता और विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा जारी चुनावी घोषणा पत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के वादे को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि PFI पर केंद्र सरकार टेरर फंडिंग उजागर होने पर प्रतिबंध लगा चुकी है। देश की कई आतंकी गतिविधियों में PFI की संलिप्तता जग जाहिर है। बावजूद कांग्रेस ने सिर्फ और सिर्फ सनातन धर्म को अपमानित करने के लिए इस आतंकी संगठन की तुलना धार्मिक संगठन बजरंग दल से करते हुए प्रतिबंध की बात कही है।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस के घोषणा पत्र पर PM मोदी का तंज, कहा- ये बजरंगबली को बंद करने की बात कह रहे…

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति में इतनी आगे बढ़ गई है कि वह सनातन हिंदू धर्म को दोयम दर्जे पर रखती है। देश की तरह कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ में भी तुष्टिकरण और धर्मांतरण के एजेंडे पर काम कर रही है। छत्तीसगढ़ में हिन्दू संगठनों को प्रताड़ित कर तुष्टिकरण में व्यस्त कांग्रेस सरकार धर्मांतरण को संरक्षण दे रही है। भगवान राम के अस्तित्व को नकारने वाले उनके नाम पर दिखावा कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी बजरंगबली के भक्तों का दमन कर ही रहे हैं और अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कर्नाटक में सरकार बनने पर बजरंग दल पर बैन लगाने का वादा कर दिया है। (Brijmohan on Congress Manifesto)

एक तरफ कांग्रेस हिंदू वोट पाने के लिए कोट के ऊपर जनेऊ पहनने से पीछे नहीं रहती। दूसरी तरफ कांग्रेस हिंदूवादी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने का वादा करती है। बृजमोहन ने कहा कि कांग्रेस के दोहरे चरित्र का एक प्रमाण यह भी है कि उसने केरल में मुस्लिम लीग से गठबंधन किया। तब इन लोगों ने PFI पर प्रतिबंध की बात क्यों नहीं की थी। कांग्रेस ने उनके नेताओं के मुकदमे वापस क्यों लिए थे। ये मल्लिकार्जुन खड़गे को बताना चाहिए। कांग्रेस बजरंग दल पर प्रतिबंध की बात कर रही है तो कांग्रेस का ये घोषणा पत्र धर्मनिरपेक्ष कैसे हो सकता है? (Brijmohan on Congress Manifesto)

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही हिंदू और हिंदुत्व का अपमान करती रही है। भारतीय सनातन संस्कृति का अनादर इनके डीएनए में है। कुछ समय पहले कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सतीश जारकिहोली ने हिंदू शब्द को बहुत गंदा बताते हुए हिंदुत्व का अपमान किया था। लेकिन कांग्रेस ने इस कृत्य के ऊपर न कोई संज्ञान लिया और न ही अपने प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई की। कांग्रेस की मानसिकता सनातन धर्म और हिंदू विरोधी है, जो छत्तीसगढ़ में हिंदुओं के उत्पीड़न के साथ साथ कर्नाटक के चुनाव में उसके घोषणा पत्र के जरिए एक बार फिर सामने आ गई है। (Brijmohan on Congress Manifesto)

Related Articles

Back to top button