Trending

एक ही परिवार के 5 लोगों ने की खुदकुशी, इस वजह से उठाया कदम

Nawada Suicide Case: बिहार के नवादा में दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां कर्ज के चलते एक ही परिवार के 5 लोगों ने जान दे दी। न्यू एरिया मोहल्ले के केदार लाल गुप्ता ने बुधवार देर रात अपनी पत्नी और 4 बच्चों के साथ जहर खा लिया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जहर खाने के बाद सभी जमीन पर तड़पते रहे। बेटे ने बताया कि हमने कर्ज के चलते जहर खा लिया है। मृतकों में घर के मुखिया 50 साल के केदार लाल गुप्ता, 47 साल की पत्नी अनिता कुमारी, बेटा 16 साल का प्रिंस, बेटी 20 साल की शबनम कुमारी और बेटी 17 साल की गुड़िया कुमारी शामिल है।

यह भी पढ़ें:- पोस्ट ऑफिस का स्मॉल सेविंग्स डिपॉजिट आपको करेगा मालामाल, जानिए कैसे

जानकारी के मुताबिक बेटी साक्षी को गंभीर हालत में पावापुरी विंस रेफर किया गया है। साक्षी ने बताया कि पापा ने 4-5 लोगों से 12 लाख रुपए का कर्ज ले रखा था। पापा रोज ब्याज भी देते थे। कर्ज को लेकर घर में झगड़े होते थे। मृतक घर के मुखिया केदार लाल गुप्ता शहर के विजय बाजार में फल का दुकान चलाते थे। और उन पर काफी कर्ज था। महाजन बार-बार परेशान करता था। तंग आकर शहर की कृषि फार्म की मजार के पास जाकर सभी ने जहर खा लिया, जिसके कारण 5 की मौत हो गई। (Nawada Suicide Case)

यह भी पढ़ें:- फिर बदलाव के मूड में एलन मस्क, खत्म हो सकती है ट्विटर की फ्री सर्विस

16 साल के प्रिंस ने मरने से पहले बताया कि कर्ज के चलते हमने जहर खा लिया है। मृतक प्रिंस कुमार मरने से पहले बताया कि बाजार से कुछ लोगों से कर्ज लिया था और हम लोग को काफी प्रताड़ित कर रहा था। हम लोगों ने पैसा वापस करने को लेकर थोड़ा समय मांगा, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे और बार-बार धमकी दे रहे थे, जिसको लेकर हम लोगों ने जहर खा लिया। मरने से पहले घर के मुखिया केदार लाल गुप्ता ने बताया कि महाजन के द्वारा रुपए वापस करने को लेकर गाली गलौज और धमकी दिया जा रहा था, जिससे तंग आकर परिवार के साथ जहर खा लिया। (Nawada Suicide Case)

यह भी पढ़ें:- गुजरात में चुनाव से पहले कांग्रेस को फिर झटका, अब तक 3 विधायक छोड़ चुके साथ

वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया, जिसमें 5 की मौत हो गई। वहीं एक बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने पावापुरी रेफर कर दिया है। मौत से पहले पिता-पुत्र ने यह खुलासा कर दिया है कि वह कर्ज के कारण ही इतने बड़े कदम उठाकर अपनी पूरी जिंदगी को समाप्त कर लिए हैं। कर्जा दार के द्वारा गाली-गलौज और धमकियां भी दी जा रही थी पूरे मामले पर थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। अब तक 5 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि कर्ज के नाम पर आए दिन आत्महत्या की खबरें सामने आती रहती है। (Nawada Suicide Case)

[अनमोल न्यूज़ 24 परिवार इस प्रकार की हुई घटना से समाज व देश के नागरिकों से अपील करता हैं कि, अपने आसपास के इस प्रकार कर्ज के जाल में फंसे लोंगो को पहचान कर उन्होंने सामाजिक व प्रशासनिक स्तर पर मदद पहुंचाने की कोशिश अवश्य करें। हम सभी का जीवन अमूल्य हैं, इसे बचाने में सभी एक दूसरे की मदद जरूर करें।] 

Related Articles

Back to top button