BJP ने 4 राज्यों में नियुक्त किए चुनाव प्रभारी, ओम माथुर और केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

BJP Election in Charge: चुनावी साल में BJP लगातार बदलाव कर रही है। इस बीच BJP ने 4 चुनावी राज्यों में संगठन के प्रभारी नियुक्त किए हैं। प्रह्लाद जोशी को राजस्थान, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को मध्यप्रदेश, ओपी माथुर को छत्तीसगढ़ और प्रकाश जावडेकर को तेलंगाना की जिम्मेदारी सौंपी है। इनके साथ सहप्रभारियों को भी नियुक्त किया है। इन चारों राज्यों में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। मध्यप्रदेश को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में कांग्रेस और दूसरे दलों की सरकार है। (BJP Election in Charge)

यह भी पढ़ें:- Modi Surname Case : गुजरात हाईकोर्ट से राहुल गांधी को झटका, रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

वहीं ओम माथुर के अलावा स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को छत्तीसगढ़ भाजपा का सह प्रभारी बनाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के कार्यालय से आदेश जारी किया गया है। दोनों ही नेता आने वाले विधानसभा चुनावों को मद्देनजर अहम जिम्मेदारी संभालेंगे। इसी तरह कुलदीप बिश्नोई का कद भी बढ़ा है। विधानसभा चुनावों से पहले उन्हें राजस्थान में सह प्रभारी बनाया गया है। कुलदीप बिश्नोई पिछले काफी समय से राजस्थान में चुनावी बैठकें कर रहे थे। वहां करीब 37 विधानसभा सीटों और 7 लोकसभा सीटों पर बिश्नोई समाज कर प्रभाव है। (BJP Election in Charge)

BJP ने राजस्थान का चुनावी रण जीतने के लिए कुलदीप को ये जिम्मेदारी सौंपी है। अकेले राजस्थान में भाजपा ने 2 चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। राजस्थान में भाजपा ने प्रहलाद जोशी को प्रदेश चुनाव प्रभारी और नितिन पटेल को कुलदीप बिश्नोई के साथ सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। मध्यप्रदेश में भूपेंद्र यादव को प्रदेश चुनाव प्रभारी, अश्विनी वैष्णव को सह चुनाव प्रभारी, तेलंगाना में प्रकाश जावड़ेकर प्रदेश चुनाव प्रभारी और सुनील बंसल को सह-चुनाव प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले BJP ने 4 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले थे। (BJP Election in Charge)

Related Articles

Back to top button