Google Analytics —— Meta Pixel
Trending

Teacher Recruitment: एकलव्य विद्यालय में शिक्षकों समेत अन्य पदों होगी भर्ती, 10 जून तक कर सकते हैं आवेदन

Teacher Recruitment: आदिवासी विकास विभाग जिला बलौदाबाजार-भाटापारा छ.ग. के तहत कसडोल विकासखंड में स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सोनाखान (Teacher Recruitment) में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए अस्थायी रूप से हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम, सी.बी.एस.ई. पैटर्न पर शाला संचालन के लिए निर्धारित मानदेय पर अतिथि शिक्षक पी.जी.टी./टी.जी.टी. एवं अन्य पदो पर भर्ती के लिए निर्धारित आवेदन प्रारूप में आमंत्रित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:- Krishi Mazdoor Nyay Scheme: भूमिहीन मजदूरों को फिर से आवेदन करने का मौका, 10 जून तक कर सकते हैं आवेदन

अतः रिक्त पदों पर भर्ती हेतु इच्छुक छत्तीसगढ़ के मूल निवासी आवेदकों से आवेदन पत्र, कार्यालय आदिवासी विकास विभाग जिला बलौदाबाजार -भाटापारा छ.ग. के पते पर 10 जून 2022 को कार्यालयीन समय तक ऑफलाइन आवेदन (Teacher Recruitment In Balodabazar) कक्ष क्रमांक 86 में आवेदक स्वयं उपस्थित होकर/स्पीड पोस्ट के माध्यम से और कार्यालय के ई-मेल ID आमंत्रित किया जा रहा है। विज्ञापन की विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाइट www.balodabazar.gov.in या कार्यालयीन   सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!