आंख में आंसू आ गए, केजरीवाल को सुविधा नहीं मिल रही, दिल्ली सीएम से मुलाकात के बाद भगवंत मान ने किया खुलासा

CM Bhagwant Mann Meet Arvind Kejriwal : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की है। भगवंत मान ने कहा कि इस मुलाकात के दौरान शीशे के पार केजरीवाल से फोन पर बात करवाई गई। भगवंत मान ने कहा, ‘मैंने उनसे पूछा कि आप कैसे हो? तो उन्होंने कहा मेरी चिंता मत करो और बताओ की पंजाब का क्या हालचाल है? मैंने उनसे कहा कि पंजाब का हालचाल ठीक है।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग की सुल्तान बनकर घूम रही: PM नरेंद्र मोदी

भगवंत मान ने कहा कि केजरीवाल को जेल में सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। क्रिमिनल वाली सहूलियत भी केजरीवाल को नहीं मिली है। तिहाड़ में केजरीवाल से मुलाकात के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल के साथ ऐसा सलूक किया जा रहा है जैसे वो कोई जघन्य अपराधी हों। इस मुलाकात के दौरान शीशे की दीवार लगाई गई थी। (CM Bhagwant Mann Meet Arvind Kejriwal)

भगवंत मान ने कहा कि तिहाड़ जेल में सीएम केजरीवाल को उनसे किसी आतंकवादी की तरह मिलवाया गया। ये तो तानाशाही की हद है। भगवंत मान ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘करीब आधे घंटे तक मुलाकात हुई है। इस दौरान दिल काफी भारी हो गया और बड़ी मुश्किल से मैं खुद को संभाल पाया। जो हार्ड कोर अपराधी होते हैं वैसी भी सुविधा अरविंद केजरीवाल को नहीं मिल रही है। जिस शीशे की दीवार के बीच बातचीत करवाई गई वो शीशा भी गंदा था। उनकी शक्ल भी नजर नहीं आ रही थी। अरविंद केजरीवाल कट्टर ईमानदार हैं और उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। (CM Bhagwant Mann Meet Arvind Kejriwal)

Related Articles

Back to top button