CM भूपेश बघेल ने पत्नी के साथ की कन्या पूजा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

CM Bhupesh Kanya Puja: नवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल ने भिलाई निवास में कन्या पूजन किया। साथ ही उनका आर्शीवाद भी लिया। CM  भूपेश बघेल ने पत्नी के साथ नवरात्र के पावन पर्व पर कन्याओं को लाल चुनरी ओढ़ाया और तिलक लगाकर पूजा की। फिर भोज कराकर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कन्याएं मुख्यमंत्री निवास में जुटी थीं। CM बघेल ने रामनवमी पर प्रदेश की सुख शांति की कामना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रभु राम की कृपा हम सब पर बनी रहे।

यह भी पढ़ें:- इंदौर के मंदिर में गिरी बावड़ी की छत, 13 लोगों की मौत

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि आदिपुरुष भगवान राम के वनवास से जुड़ी स्मृतियों को सहेजने के साथ उन्हें संभालने का काम प्रदेश सरकार कर रही है। उन्होंने लिखा कि वनवास काल के दौरान प्रभु श्रीराम छत्तीसगढ़ में जिस मार्ग से गुजरे थे, उसे राज्य सरकार ‘राम वन गमन पर्यटन परिपथ’ के रूप में विकसित कर रही है। इससे प्रभु राम की महिमा, छत्तीसगढ़ के वैभवशाली अतीत और धार्मिक महत्व से देश-दुनिया परिचित हो सकेगी। (CM Bhupesh Kanya Puja)

CM भूपेश बघेल ने कहा कि राम वन गमन पथ के कुल लंबाई लगभग 2260 किलोमीटर है। इन रास्तों पर किनारे जगह-जगह साइन बोर्ड, भगवान राम के वनवास से जुड़ी कथाएं देखने और सुनने को मिलेंगी। इन रास्तों पर कई तरह के पेड़ लगाए गए हैं। ये पेड़ वैसा ही अनुभव कराएंगे जैसा भगवान राम के वन वास के वक्त को लेकर यादें लोगों के जेहन में हैं। बता दें कि रामनवमी पूरे हर्षोल्लास और भक्तिभाव से मनाई जा रही है। इस मौके पर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के मंदिरों में विशेष पूजा-पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया है। साथ ही राम मंदिरों में विशेष पूजा की गई। (CM Bhupesh Kanya Puja)

Related Articles

Back to top button